{"_id":"5baf2aca867a557ffe03fe4f","slug":"cm-yogi-scolded-dgp-in-vivek-murder-case-special-invetigation-team-formed","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवेक हत्याकांड के खुलासे के लिए एसआईटी गठित, सीएम योगी- जरूरत पड़ी तो कराएंगे सीबीआई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवेक हत्याकांड के खुलासे के लिए एसआईटी गठित, सीएम योगी- जरूरत पड़ी तो कराएंगे सीबीआई जांच
टीम डिजिटल, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 29 Sep 2018 01:03 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एपल के एरिया सेल्स मैनेजर की लखनऊ पुलिस द्वारा गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में सीएम योगी ने डीजीपी ओपी सिंह को कड़ी फटकार लगाई है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा उन्होंने ये भी सफाई दी है कि ये एनकाउंटर नहीं हैं। जरूरत पड़ेगी तो मामले की सीबीआई जांच कराएंगे।
उधर, एडीजी कानून व्यवस्था आनंद कुमार ने बताया कि डीजीपी यूपी ने मामले की जांच के लिए आईजी लखनऊ की अध्यक्षता में स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम (एसआईटी) गठित की है। उनकी टीम में एसपी क्राइम और एसपी ग्रामीण भी होंगे। वे मामले की जांच कर जल्द से जल्द अपनी रिपोर्ट जमा करेंगे।
इससे पहले एसएसपी कलानिधि नैथानी ने मामले को लेकर प्रेस कांफ्रेंस की। नैथानी ने कहा कि विवेक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें गोली लगने से मौत की पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा कि आरोपी सिपाहियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच के लिए एसपी क्राइम के नेतृत्व में स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम का गठन किया गया है। गोमतीनगर थाने को जांच न सौंपकर मामले की विवेचना महानगर एसएचओ को सौंपी गई है। इसके अलावा जिलाधिकारी को पत्र लिखकर मामले की मजिस्ट्रेटी जांच की मांग की गई है।
विज्ञापन
एसएपसी ने मुठभेड़ की बात से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि सिपाही के मुताबिक विवेक ने उनकी बाइक पर कार चढ़ाने की कोशिश की थी। विवेक जब गाड़ी बैक करने लगे तो उन्हें लगा कि दोबारा गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है, इसलिए उन्होंने अपने बचाव में गोली चलाई जो विवेक को लग गई।
विवेक और युवती को आपत्तिजनक हालत में देखने के सवाल पर एसएसपी ने कहा कि ऐसी कोई भी बात सामने नहीं आई है और न ही पुलिस के किसी भी अधिकारी द्वारा ऐसा कोई बयान दिया गया है।