{"_id":"5c001c51bdec22418454fb18","slug":"cm-yogi-scold-teacher-for-poor-performance-of-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी के टेस्ट में फेल हुई छात्रा, शिक्षिका की लगी क्लास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी के टेस्ट में फेल हुई छात्रा, शिक्षिका की लगी क्लास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 29 Nov 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
स्कूल में छात्राओं के साथ सीएम योगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री के निरीक्षण के दौरान पांडेपुरवा प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन की छात्रा हिंदी का एक पाठ नहीं पढ़ पाई। इस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने शिक्षिका को फटकार लगाई। वहीं कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक के दौरान ऑनलाइन शिकायतों का निस्तारण समय पर न होने पर अफसरों को कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को तीन जिलों बहराइच, श्रावस्ती और बलरामपुर के दौरे पर पहुंचे थे। इस दौरान श्रावस्ती में प्राथमिक विद्यालय पांडेपुरवा में कक्षा तीन की छात्रा से उन्होंने हिंदी का पाठ पढ़ने को कहा। इस पर वह रटी-रटाई प्रार्थना सुनाने लगी।
विज्ञापन
जब मुख्यमंत्री ने उससे हिंदी की किताब से पाठ पढ़ने को कहा। तो वह नहीं पढ़ सकी। इस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने शिक्षिका को फटकार लगाई और गुणवत्ता युक्त शिक्षा देने को कहा। सीएम योगी ने स्कूल का रसोई घर देख कर वहां खाने की गुणवत्ता भी जांची।
विज्ञापन
बाद में कलेक्ट्रेट में कानून व्यवस्था व योजनाओं की समीक्षा के दौरान उन्होंने ऑनलाइन शिकायतों का निस्तारण समय पर न होने पर नाराजगी जताई। मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी कि यदि शिकायतों को निस्तारण समय पर नहीं हुआ तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराध व अपराधी के लिए कोई भी जगह प्रदेश में नहीं है। अपराधियों पर नियंत्रण न करने वाले अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा।