फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi said: Shariat cannot be above the Constitution, Muslims of India should follow the laws of this countr

सीएम योगी बोले: संविधान से ऊपर नहीं हो सकती शरियत, भारत के मुसलमान मानें इस देश के कानून

Sun, 24 Mar 2024 08:29 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 24 Mar 2024 08:29 AM IST
सार

सीएम योगी ने कहा कि यूपी में शिक्षा व्यवस्था में एकरूपता लायी जा रही है। इसके लिए मदरसों का आधुनिकीकरण भी किया जाना है। शरियत संविधान से बड़ी नहीं हो सकती। 

विज्ञापन
CM Yogi said: Shariat cannot be above the Constitution, Muslims of India should follow the laws of this countr
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ''शरियत संविधान से बड़ी नहीं है। ये देश संविधान से चलेगा। शरियत भारत से बड़ी नहीं हो सकती है। मुस्लिमों को घर-मकान सब मिल रहा है, लेकिन उन्हें भारत का कानून भी मानना चाहिए। उन्होंने मदरसों के आधुनिकीकरण पर भी जोर दिया। एक निजी टीवी चैनल के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने मदरसों के आधुनिकीकरण के सवाल पर कहा कि शरियत हमारा व्यक्तिगत विषय हो सकता है, मगर वो संविधान से ऊपर नहीं हो सकता। हम मदरसों का आधुनिकीकरण कर रहे हैं। हमे वैज्ञानिक, इंजीनियर और कुशल मानव संसाधनचाहिए। हमें अपने शिक्षण संस्थानों को उसी अनुरूप बनाना होगा। प्रदेश की शिक्षण व्यवस्था में एकरूपता लाना हमारी प्राथमिकता है।

विज्ञापन


मुसलमानों की चिंता की सवाल पर सीएम योगी ने कहा, ''मुस्लिमों की कौन चिंता नहीं करता। उन्हें मकान मिल रहा है। खाने को मिल रहा है। लेकिन, वे भारत का कानून भी तो मानें। भारत के संविधान का सम्मान करे। शरियत संविधान से बड़ी नहीं हो सकती। अगर मुसलमान इस बात को मानें तो भारत की जनता उन्हें सिर आंखों पर बिठाएगी।
विज्ञापन


शायद मुसलमानों के मन में नहीं बना पाए जगह
सीएम योगी ने कहा कि कहा कि हम हिन्दू आस्था के साथ खिलवाड़ नहीं कर पाए। इसलिए शायद मुसलमानों के मन में जगह नहीं बना पाए। हिन्दुस्तान में हमें यहां की मूल आत्मा का सम्मान करना पड़ेगा। हिन्दू भारत की मूल आत्मा है। उसका अपमान नहीं किया जा सकता। जिसको गलतफहमी होगी कि हम इस भावना का अपमान करके राजनीति करेंगे, तो हम ऐसी राजनीति को ठोकर मारते हैं। हम देश की सुरक्षा और हिन्दु आस्था के सम्मान पर कोई समझौता नहीं कर सकते। ईश्वर की कृपा और जनता का आशीर्वाद हमारे साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मथुरा से शुरू करेंगे चुनावी अभियान
कहा-कर्फ्यू नहीं लगाते, कांवड़ यात्रा का मार्ग करते हैं प्रशस्त
सीएम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विकास की बात करती है। ध्रुवीकरण की राजनीति नहीं करती। हम लोकआस्था का सम्मान करते हैं। हम कर्फ्यू नहीं लगाते, कांवड़ यात्रा का मार्ग प्रशस्त करते हैं। वे दंगा करते थे, हम प्रदेश को कानून के राज के साथ दंगा मुक्त राज्य के रुप में स्थापित करते हैं। प्रदेश में अध्यात्मिक पर्यटन में यूपी में बहुत संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि वह जितनी बार अयोध्या, मथुरा और काशी गए हैं, उतना कोई भी मुख्यमंत्री नहीं गया। यही कारण है कि 2017 से पहले की अयोध्या और अब की अयोध्या में संभावनाओं के मामले में 100 गुना ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। लाखों लोगों को रोजगार मिला है। सीएम ने बताया कि वो अपना चुनावी अभियान मथुरा से शुरू करेंगे।

केजरीवाल पर बोले-कानून से बड़ा कोई नहीं
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोई भी कानून से बड़ा नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र है। इसलिए अरविंद केजरीवाल बार-बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बन सके। मगर, लोकतंत्र किसी व्यक्ति, पार्टी या संस्था को डकैती डालने की छूट नहीं देता। मुख्यमंत्री प्रदेश का मालिक नहीं होता। हमारा काम जनसेवक और कस्टोडियन का होता है।
उन्होंने कहा कि कोई भी, ''फिर चाहे मैं ही क्यों न हूं, अगर नियम विरुद्ध आचरण करूंगा तो मुझ पर भी देश का कानून लागू होगा। कोई व्यक्ति या सरकार खुद को कानून से ऊपर मानने लगे तो ये गलत है। ईडी एक स्वतंत्र नियामक संस्था है और केजरीवाल का मामला कोर्ट में है। इसे अब कोर्ट ही तय करेगी।''


पूरी दुनिया को परिवार मानने की अवधारणा पर है सीएए
सीएम योगी ने सीएए के सवाल पर कहा कि पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में हिन्दू आबादी कई गुना घटी है। सीएए भारत के वसुधैव कुटुम्बकम की अवधारणा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed