फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi said: One thousand grounds will be built in UP for football, mini stadiums in 57 thousand gram panchay

सीएम योगी बोले: फुटबॉल के लिए यूपी में बनाए जाएंगे एक हजार मैदान, 57 हजार ग्राम पंचायतों में मिनी स्टेडियम

Tue, 03 Sep 2024 06:28 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 03 Sep 2024 06:28 AM IST
सार

Mohun Bagan vs East Bengal: सीएम योगी ने केडी बाबू सिंह  स्टेडियम में आयोजित मोहन बागान और ईस्ट बंगाल फुटबॉल मैच के शुभारंभ के मौके पर कहा कि प्रदेश में खेलों को बढ़ावा दिया जा रहा है। 

 

विज्ञापन
CM Yogi said: One thousand grounds will be built in UP for football, mini stadiums in 57 thousand gram panchay
मैच का शुभारंभ करते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में पिछले दस वर्षों में खेल और खेल गतिविधियां तेजी के साथ आगे बढ़ी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेलो इंडिया के माध्यम से जहां खेल कार्यक्रम को आगे बढ़ाया है, वहीं उनकी प्रेरणा से प्रदेश ने इनके साथ जुड़कर के इसे एक नई दिशा देने का कार्य किया है। इसी के तहत प्रदेश में 57 हजार ग्राम पंचायतों में एक-एक खेल का मैदान बनाया जा रहा है। इसके अलावा 825 विकासखंडों  में एक-एक मिनी स्टेडियम और सभी 75 जनपदों में एक-एक स्टेडियम बनाने का काम प्रगति पर चल रहा है। भारतीय फुटबॉल संघ की अपेक्षा के अनुसार प्रदेश में एक हजार फुटबॉल के खेल के मैदान भी विकसित किए जाएंगे। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को मुख्यमंत्री कप के तहत केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित मोहन बागान और ईस्ट बंगाल फुटबॉल मैच से पहले कही। वह कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में माैजूद थे। 

विज्ञापन

 

प्रदेश में 5 सौ से अधिक खिलाड़ियों को अब तक दी जा चुकी है सरकारी नौकरी

CM Yogi said: One thousand grounds will be built in UP for football, mini stadiums in 57 thousand gram panchay
खिलाड़ियों के साथ सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

सीएम योगी ने कहा कि फुटबॉल संघ ने सभी जनपद और 18 मंडल में एक-एक स्टेडियम फुटबॉल के लिए समर्पित करने की अपेक्षा की है। हम उन्हें बता दें कि सरकार भी यह चाहती है ताकि खेल और खेलकूद की गतिविधियां आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि हमेशा खेल जगत में उत्तर प्रदेश का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद और हॉकी के मशहूर खिलाड़ी केडी सिंह बाबू उत्तर प्रदेश की ही माटी के सपूत थे। इस स्टेडियम का नाम भी केडी सिंह बाबू के नाम पर ही रखा गया है। यही नहीं उत्तर प्रदेश ने फुटबॉल की दुनिया में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। 

सरकार की नजर खिलाड़ियों पर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियाड, वर्ल्ड चैंपियनशिप आदि में पदक जीतने वाले 500 से अधिक खिलाड़ियों को सीधी भर्ती के माध्यम से अलग-अलग सेवा में सरकारी नौकरी दे चुकी है। सरकार इसे आगे भी जारी रखेगी। सीएम योगी ने कहा कि पेरिस के ओलंपिक में उत्तर प्रदेश के भारतीय हॉकी टीम के दो खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इसमें एक भारतीय हॉकी टीम के सदस्य हॉकी खिलाड़ी ललित कुमार उपाध्याय को पिछले वर्ष ही यूपी पुलिस में डिप्टी एसपी के पद पर तैनाती दे चुके हैं। वहीं अब हॉकी खिलाड़ी राज कुमार पाल को भी यूपी पुलिस में डिप्टी एसपी के पद पर सीधी तैनाती देने जा रहे हैं।  इस अवसर पर मंत्री गिरीश यादव, भारतीय फुटबॉल संघ के अध्यक्ष कल्याण चौबे, उत्तर प्रदेश क्रीड़ा भारतीय के अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य अवनीश कुमार सिंह, विधान परिषद सदस्य मोहसिन रजा, यूपी खेल निदेशक डॉ. आरपी सिंह आदि उपस्थित रहे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed