{"_id":"677e04c54b8c80ba790159d9","slug":"cm-yogi-said-instead-of-student-union-elections-youth-parliament-should-be-promoted-on-youth-festival-2025-2025-01-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Yuva Mahotsav 2025: सीएम योगी बोले- छात्रसंघ चुनाव के बजाय... युवा संसद को देना चाहिए बढ़ावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yuva Mahotsav 2025: सीएम योगी बोले- छात्रसंघ चुनाव के बजाय... युवा संसद को देना चाहिए बढ़ावा
Wed, 08 Jan 2025 10:23 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 08 Jan 2025 10:23 AM IST
सार
CM Yogi Speak on Yuva Mahotsav: राष्ट्रीय युवा महोत्सव-2025 को लेकर सीएम योगी ने कहा कि हमें छात्रसंघ चुनाव के बजाय युवा संसद को बढ़ावा देना चाहिए। ताकि नेतृत्व गुण विकसित किया जा सके।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : ANI
विस्तार
देश की राजधानी दिल्ली में 28वां राष्ट्रीय युवा महोत्सव-2025 कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें शामिल होने के लिए यूपी के युवा भी जा रहे हैं। बुधवार को युवाओं को रवाना करने से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने उन्हें संबोधित किया।
सीएम ने कहा कि 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती को देश में युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने भारत को वैश्विक पहचान दिलाई। हमारी संस्कृति और समृद्ध विरासत को दुनिया तक पहुंचाया। इस साल यह आयोजन इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें पीएम नरेंद्र मोदी सक्रिय रूप से शामिल होंगे।
सीएम ने कहा कि युवाओं को पीएम से संवाद करने का मौका मिलेगा। विश्वविद्यालयों में छात्रसंघ चुनावों के बजाय हमें युवा संसदों को बढ़ावा देना चाहिए, ताकि हम अगली पीढ़ी के नेताओं को तैयार कर सकें। उनमें नेतृत्व के गुण विकसित कर सकें।

#WATCH | Lucknow: UP CM Yogi Adityanath addresses the youth of the state before sending them off for the 28th National Youth Festival-2025 being organized in New Delhi.
विज्ञापन विज्ञापन
He says, "12 January is celebrated as the day of youth in the country. It is the birth anniversary of Swami… pic.twitter.com/0S4ss6IiaH — ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) January 8, 2025
सीएम ने कहा कि युवाओं को पीएम से संवाद करने का मौका मिलेगा। विश्वविद्यालयों में छात्रसंघ चुनावों के बजाय हमें युवा संसदों को बढ़ावा देना चाहिए, ताकि हम अगली पीढ़ी के नेताओं को तैयार कर सकें। उनमें नेतृत्व के गुण विकसित कर सकें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्वविद्यालयों/महाविद्यालयों में परम्परागत छात्रसंघ की बजाय युवा संसद को प्रमोट करना चाहिए, जिससे नई पीढ़ी को आगे बढ़ा सकें। नेतृत्व का गुण, समाज और अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति के प्रति संवेदना होनी चाहिए। कोई भी राजनेता, प्रशासन, पुलिस अधिकारी, अन्नदाता किसान, प्रगतिशील किसान, युवा उद्यमी समेत किसी भी क्षेत्र में कार्य करे, लेकिन उसके मन में राष्ट्रीयता, मातृभूमि के लिए प्यार, जनता व नागरिकों के प्रति संवेदना नहीं है तो उसकी प्रगति का कोई मायने नहीं है।