फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi said in Rajasthan assembly, Buddozer crushes rioters in UP

सीएम योगी बोले: जोधपुर में दंगाई तलवारें लहरा रहे थे, यूपी होता तो मेरा बुलडोजर इन्हें रौंद डालता

Wed, 22 Nov 2023 08:16 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 22 Nov 2023 08:16 PM IST
सार

वोट बैंक के नाम पर आखिर अराजकता फैलाने की छूट कब तक होगी। यह कर्फ्यू व दंगों वाली सरकार है। अलवर, जोधपुर में पूज्य संतों की हत्या पर सरकार सुनवाई करने को तैयार नहीं।
 

विज्ञापन
CM Yogi said in Rajasthan assembly, Buddozer crushes rioters in UP
राजस्थान की सभा में सीएम योगी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जोधपुर में दंगाई तलवारें लहरा रहे थे, यूपी होता तो मेरा बुलडोजर उन्हें रौंद देता। योगी ने राजस्थान विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में बुधवार को जोधपुर, बीकानेर, नागौर और चुरू में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार को जमकर आड़े हाथों लिया। योगी ने जोधपुर में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि दो वर्ष पहले सड़कों पर नंगी तलवारें लहरा रही थीं और दंगाई दंगा कर रहे थे। जोधपुर में नग्न तांडव पर गहलोत सरकार मौन थी। उन्होंने कहा कि चुनाव सहानुभूति का नहीं, भविष्य निर्माण का अवसर होता है। राजस्थान के सुखद भविष्य के लिए भाजपा जरूरी है।

विज्ञापन


वोट बैंक के नाम पर अराजकता फैलाने की छूट कब तक
योगी आदित्यनाथ ने जोधपुर शहर से अतुल भंसाली, सूरसागर से देवेंद्र जोशी, सरदारपुरा से डॉ. महेंद्र सिंह राठौड़ समर्थन में चुनावी सभा की। उन्होंने कहा कि वोट बैंक के नाम पर आखिर अराजकता फैलाने की छूट कब तक होगी। यह कर्फ्यू व दंगों वाली सरकार है। अलवर, जोधपुर में पूज्य संतों की हत्या पर सरकार सुनवाई करने को तैयार नहीं।
विज्ञापन


हार देख कांग्रेस के लोग फैला रहे थे अफवाह
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस के लोग अपनी हार देख कल से अफवाह फैला रहे थे कि मैं नहीं आ रहा हूं। फोन आ रहे थे, मैंने बताया कि दूसरी जनसभा नोखा में ही है। हम लोग प्रभु श्रीराम के भक्त हैं। उन्होंने कहा कि जो वचन दिया था, उसे पूरा करने के लिए फिर से नोखा आया हूं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश में गरीबी, अव्यवस्था व अविश्वास दिया तो मोदी ने हर व्यक्ति के सम्मान की रक्षा की। मुख्यमंत्री रतनगढ़ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी अभिनेश महर्षि के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा में कहा कि कांग्रेस माफिया को नियंत्रित भी नहीं कर सकती है। ऐसे में उसे शासन का अधिकार नहीं है। मुख्यमंत्री ने राजस्थान की जनता को 22 जनवरी के बाद अयोध्या में श्रीराम मंदिर दर्शन के लिए भी आमंत्रित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed