फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi said: Government jobs given to six lakh youth of UP in six years

सीएम योगी ने कहा: छह साल में यूपी के छह लाख नौजवानों को दी सरकारी नौकरी, अब नहीं होता कोई भेदभाव

Tue, 10 Oct 2023 07:50 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 10 Oct 2023 07:50 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश में लोक सेवा आयोग के परिणाम आने में डेढ़ से 2 साल लग जाते थे, लेकिन अब अधीनस्थ सेवा चयन आयोग निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से 6 महीने से 9 महीने के अंदर परिणाम दे रहा है। 

विज्ञापन
CM Yogi said: Government jobs given to six lakh youth of UP in six years
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि स्वास्थ्य पर्यटन के लिए आयुष के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। इसके लिए हर स्तर पर तैयार होना होगा। हमें आयुष के क्षेत्र में नए-नए शोध करने होंगे। वह मंगलवार को लोक भवन में 393 होम्योपैथिक फार्मासिस्टों के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार ने छह वर्ष में छह लाख से अधिक नौजवानों को सरकारी नौकरी दी है।
विज्ञापन


सीएम ने कहा, नवचयनित 393 आयुष फार्मासिस्ट प्रदेश के होम्योपैथिक अस्पतालों के संचालन में अहम योगदान दें। आयुष क्षेत्र में करियर बनाने में लोग संकोच करने वाले युवाओं को प्रेरित करें। आयुष से जुड़े हर चिकित्सक अपनी संकोच को दूर करें। इस दिशा में शोध करें और विधा को बढ़ावा दें। 
विज्ञापन


इस विधा से जुड़े डॉक्टर ही नहीं पैरा मेडिकल स्टॉफ की भी अहम भूमिका होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पहले आयोग की नियुक्ति में कई साल लग जाते थे। अब बदलाव हुआ है। पारदर्शी तरीके से चयन प्रक्रिया हो रही है। प्रदेश सरकार की ओर से छह लाख से अधिक नौजवानों को सरकारी क्षेत्र में रोजगार दिया गया है ये व्यवस्था का हिस्सा बनकर पूरी ऊर्जा के साथ प्रदेश को ताकत दें, ताकि प्रदेश की समृद्धि बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोई गलती करेगा तो जवाबदेही तय होगी
सीएम ने कहा, हर व्यक्ति को अपना आत्मावलोकन करना होगा। यदि कोई गलत करेगा, उसकी जवाबदेही होगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश लगातार नए-नए रोजगार सृजन का विकल्प बन रहा है। पिछले छह साल में करीब छह लाख से ज्यादा युवाओं को रोजगार दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश में लोक सेवा आयोग के परिणाम आने में डेढ़ से 2 साल लग जाते थे, लेकिन अब अधीनस्थ सेवा चयन आयोग निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से 6 महीने से 9 महीने के अंदर परिणाम दे रहा है। फरवरी 2023 में उत्तर प्रदेश में ग्लोबल इन्वेटर्स समिट का आयोजन हुआ।

 इससे प्रदेश को 38 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए। इससे एक करोड़ से अधिक नौजवानों को नौकरी मिलेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि योग भारत की परंपरा से जुड़ा रहा है। होम्योपैथ का प्रयोग ग्रामीण इलाके में सर्वाधिक होता है। इसलिए इस विधा को बढ़ाने की जरूरत है। अब हर व्यक्ति आयुष को अपनाने लगा है। कोविड के दौरान यह हम लोगों के लिए सहारा बना। वर्ष 2014 के बाद इस दिशा में तेजी से काम हुआ है। 

उत्तर प्रदेश में पहली बार आयुष की अलग- अलग विधाओं के लिए डिग्री और डिप्लोमा के कोर्स शुरू करने के लिए आयुष विश्वविद्यालय की स्थापना की गई। परापंरागत दवाओं को बढावा दिया जा रहा है। आयुर्वेद, यूनानी, होम्योपैथ कॉलेजों का निरंतर विकास हो रहा है। इस दौरान मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, आयुष विभाग की प्रमुख सचिव लीना जौहरी, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष प्रवीर कुमार, होम्योपैथिक निदेशक एके वर्मा आदि मौजूद रहे।

निरंतर हो रहा आयुष का विकास - दयालु
आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा कि महायोगी गुरु गोरक्षनाथ महाविद्यालय बन रहा है। उससे सभी आयुष कॉलेजों को जोड़ा गया है। 393 होम्योपैथिक फार्मासिस्ट को नियुक्ति पत्र दिया जा रहा है। इनसे विभाग के अस्पतालों को काफी फायदा मिलेगा। विभाग के डॉक्टरों एवं कर्मचारियों को प्रोन्नति दी गई है।


फार्मासिस्टों से मुख्यमंत्री ने किया संवाद
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नव चयनित हुए कुछ होम्योपैथिक फार्मासिस्ट से संवाद भी किया। हरदोई के मोहम्मद आरिफ, प्रयागराज के विवेक मिश्र, देवरिया की संजना भारती ने बताया कि उनका चयन निष्पक्ष तरीके से हुआ है।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed