फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi said: Government and organizations will exert full force in Mainpuri and Rampur by-elections

UP: सीएम योगी ने चुनावी तैयारी पर किया मंथन, मैनपुरी और रामपुर उपचुनाव में पूरी ताकत लगाएंगे सरकार और संगठन

Tue, 08 Nov 2022 12:04 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 08 Nov 2022 12:04 AM IST
सार

मैनपुरी में सपा से चुनावी मुकाबले के लिए भाजपा शाक्य समाज के उम्मीदवार पर दांव लगा सकती है। मैनपुरी में यादव और शाक्य मतदाताओं की संख्या लगभग बराबर है। मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद हो रहे चुनाव में यादव और मुस्लिम वोट एक तरफा सपा को जा सकता है।

विज्ञापन
CM Yogi said: Government and organizations will exert full force in Mainpuri and Rampur by-elections
सीएम आदित्यनाथ योगी - फोटो : Social Media

विस्तार

मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र और रामपुर विधानसभा क्षेत्र में जीत कर रिकार्ड कायम करने के लिए भाजपा सरकार और संगठन पूरी ताकत के साथ जुटेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ सोमवार रात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने चुनावी तैयारी पर मंथन किया।

विज्ञापन


सीएम आवास पर आयोजित बैठक में भूपेंद्र चौधरी और धर्मपाल सिंह ने गोलागोकर्णनाथ विधानसभा उप चुनाव में मिली जीत के लिए मुख्यमंत्री को बधाई दी। तीनों के बीच मैनपुरी और रामपुर उप चुनाव की तैयारी को लेकर मंथन हुआ। चुनाव को लेकर जमीनी फीडबैक के अनुसार योजना बनाने और प्रत्याशी चयन के लिए आगामी 9-10 नवंबर को प्रस्तावित कोर कमेटी की बैठक में चर्चा करने पर बात हुई। मैनपुरी में भाजपा के साथ संघ परिवार और वैचारिक संगठनों को भी सक्रिय कर दिया गया है। जबकि रामपुर में अल्पसंख्यक मोर्चा को सक्रिय किया है। 
विज्ञापन


मैनपुरी में शाक्य समाज पर दांव लगा सकती है भाजपा
सूत्रों के मुताबिक मैनपुरी में सपा से चुनावी मुकाबले के लिए भाजपा शाक्य समाज के उम्मीदवार पर दांव लगा सकती है। मैनपुरी में यादव और शाक्य मतदाताओं की संख्या लगभग बराबर है। मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद हो रहे चुनाव में यादव और मुस्लिम वोट एक तरफा सपा को जा सकता है। लिहाजा शाक्य समाज को टिकट देकर भाजपा शाक्य सहित अन्य जातियों को साधकर मुकाबले को मजबूत बनाना चाहती है। हालांकि मैनपुरी और रामपुर चुनाव पर केंद्रीय नेतृत्व की भी पूरी नजर है। दोनों सीटों पर प्रत्याशी चयन में केंद्रीय नेतृत्व भी फीडबैक ले रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रामपुर में मुस्लिम लाभार्थियों को साधेंगे
रामपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने मुस्लिम मतदाताओं को साधने के लिए 12 नवंबर को मुस्लिम लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन रखा है। अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने बताया कि रामपुर विधानसभा क्षेत्र में केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं में मुस्लिम लाभार्थियों का सम्मेलन कर उन्हें बताया जाएगा कि मोदी-योगी सरकार ने बिना किसी भेदभाव के मुस्लिम वर्ग को हर योजना का लाभ दिया है। उन्होंने बताया कि 13 नवंबर को बरेली में पसमांदा समाज का सम्मेलन आयोजन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed