फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cm yogi said god ram will decide the date of construction ram mandir

भगवान राम ही तय करेंगे अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की तारीख: सीएम योगी

Sat, 01 Sep 2018 10:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 01 Sep 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
cm yogi said god ram will decide the date of construction ram mandir
सीएम योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या में राममंदिर जरूर बनेगा। लेकिन, इसके निर्माण की तिथि भगवान राम ही तय करेंगे। उन्होंने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर विपक्षी महागठबंधन पर बोलते हुए कहा कि विपक्ष देश को अस्थिरता की ओर ले जाना चाहता है।

विज्ञापन


उनके गठबंधन का कोई नेता तक तय नहीं है। भाजपा विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी। साथ ही कहा कि एक योगी ही बिना भेदभाव के शासन की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की क्षमता रखता है।
विज्ञापन


राजधानी में आयोजित एक कार्यक्रम में योगी आदित्यनाथ ने राममंदिर संबंधी सवाल के जवाब में कहा कि जो काम होना होगा वह होकर ही रहेगा। इसे कोई टाल नहीं सकता है। सभी को आशावादी होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछली सरकारें अयोध्या जाने में डरती थी, लेकिन हम अयोध्या में काफी विकास के काम करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में विपक्षियों के पास कोई चेहरा ही नहीं है।

यही कारण है कि विपक्षी पार्टी गठबंधन तो बनाने की बात तो कह रहे हैं, लेकिन किसी नेता के नाम पर सहमति नहीं बना पा रहे हैं। राहुल गांधी को उनकी पार्टी के लोग ही स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियां भाजपा से भयभीत हैं। इसलिए गठबंधन कर रही हैं। दरअसल वे भाजपा शासन में हो रहे विकास से भयभीत है। भाजपा ऐसा शासन दे रही है, जिससे देश का विकास हो सके।

यह देश की पहली सरकार है जिसने सत्ता का केंद्र बिंदु गांव, किसान, मजदूर और महिलाओं को बनाया है। वहीं, विपक्ष विकास विरोधी है। उसका एकमात्र उद्देश्य भाजपा को सत्ता से बेदखल करना है।

सीएम ने कहा कि भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुबारा सत्ता में आएगी। हम वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में पिछली बार से भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। योगी ने कहा कि भाजपा वोटों की खातिर जाति का कार्ड चलने में यकीन नहीं रखती। हम विकास कार्यों को लेकर ही चुनाव में जाएंगे। बिना भेदभाव के विकास कार्य में यकीन रखते हैं।

प्रदेश में फर्जी एनकाउंटर के मुद्दे पर सीएम ने कहा कि अधिकारी अपना सबसे अच्छा देने का प्रयास कर रहे हैं। लोगों में यह भरोसा पैदा कर रहे हैं कि कानून को तोड़ने वाले खुलेआम नहीं घूम सकेंगे। साथ ही कहा कि पुलिस को हिदायत दे दी गई है कि एक भी फर्जी एनकाउंटर नहीं होना चाहिए। ऐसा पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


मथुरा, नोएडा और आगरा में हमने कड़ी कार्रवाई की भी है। योगी ने कहा कि अखिलेश सरकार के गलत कामों से नाराज होकर ही जनता ने भाजपा को भारी बहुमत से जिताया। उन्होंने कहा कि यूपी में मॉब लिंचिंग की घटनाएं नहीं हो रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed