फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi said: For power, names of great men were removed from history, mentioned Salar Masood Ghazi

सीएम योगी बोले: सत्ता के लिए इतिहास से गायब कर दिए महापुरुषों के नाम, सालार मसूद गाजी का किया जिक्र

Thu, 29 May 2025 09:48 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 29 May 2025 09:48 PM IST
सार

CM Yogi Adityanath: सीएम योगी ने कहा कि विदेशी आक्रांता सालार मसूद गाजी के हमलों को नाकाम करने वाले महाराज सुहेलदेव को समाज ने विस्मृत सा कर दिया था।

विज्ञापन
CM Yogi said: For power, names of great men were removed from history, mentioned Salar Masood Ghazi
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सनातन धर्म के लिए लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर द्वारा किए गए कार्य हम सबके लिए एक नई प्रेरणा है। यही प्रेरणा हमें इस बात के लिए प्रेरित करती है कि सुशासन की आधारशिला विरासत बनेगी। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई ने सनातन धर्म और भारतीय विरासत की जो मजबूत नींव रखी, वही आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में ‘विकास और विरासत’ के अभियान का आधार बन चुकी है। उन्होंने कहा कि हमारे देश में महारुपुषों की एक लम्बी श्रंखला है जो समाज को एक नई संजीवनी देते रहे हैं। बीच के कालखंड में विदेशी दासता के शिकार कुछ सत्तालोलुप लोगों ने प्रेरणा देने वाले ऐसे लोगों का नाम सामने नहीं आने दिया और उनको इतिहास के पन्नों से गायब कर दिया गया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री बृहस्पतिवार को राजधानी में डॉ. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय में आयोजित 'पुण्यश्लोक' लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी वर्ष स्मृति अभियान-2025 का शुभारंभ करते हुए संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विदेशी आक्रांता सालार मसूद गाजी के हमलों को नाकाम करने वाले महाराज सुहेलदेव को समाज ने विस्मृत सा कर दिया था। वह महमूद गजनवी का भांजा था, जिसने सोमनाथ के मंदिर को कई बार लूटा और तोड़ा। श्री राम जन्मभूमि अयोध्या पर पहला हमला इसी ने किया था। जब वह मंदिरों को लूटने निकला तो मथुरा से लेकर बहराइच के बीच में महाराज सुहेलदेव के नेतृत्व में हिंदू राजाओं ने उसके छक्के छूड़ा दिए उसकी ऐसी दुर्गति किया कि फिर डेढ़ सौ साल तक कोई भी विदेशी आक्रांता भारत पर हमला करने का दुस्साहस नहीं कर सका था। लेकिन महाराजा सुहेलदेव का नाम इतिहास के पन्नों से गायब कर दिया गया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ऐसे ही अहिल्याबाई को लंबे समय तक उपेक्षित रखा गया। अब समय है कि उनकी प्रेरणा को जन-जन तक पहुंचाया जाए। सीएम ने कहा कि उनकी सरकार ने वीरांगनाओं के नाम पर पीएसी की नई बटालियन का गठन किया और पुलिस बल में बेटियों के लिए 20 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष ने कहा कि देश का दुर्भाग्य रहा कि शिवाजी, महाराणा प्रताप और अहिल्याबाई होल्कर जैसे नायकों को स्कूली पाठ्यक्रम से दूर रखा गया। 300 वर्ष पहले जब महिला सशक्तीकरण की कोई परिकल्पना भी नहीं थी, तब अहिल्याबाई ने शासन, सेवा और धर्म की मिसाल कायम की। उनका योगदान काशी, हरिद्वार, अयोध्या, सोमनाथ जैसे तीर्थों के निर्माण और पुनरुद्धार में आज भी जीवंत है।

प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि अहिल्याबाई का जीवन परिचय हर युवा को पढ़ना चाहिए। उनके सिद्धांत, कार्यशैली और धार्मिक दृष्टिकोण आज भी प्रासंगिक हैं। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर प्रकाश डाला। संचालन नीरज सिंह ने किया। भाजपा के प्रदेश महामंत्री धर्मपाल सिंह, महिला एवं बाल विकास मंत्री बेबी रानी मौर्य, माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी, होल्कर वंश के वंशज उदयराज होल्कर उपस्थित रहे।

अहिल्याबाई परीक्षा एप लांच:

इस मौके पर अहिल्याबाई परीक्षा एप भी लांच किया गया। जो उनके जीवन से शिक्षित करेगा। इसके माध्यम से आनलाइन परीक्षा कराई जाएगी। इससे एक करोड़ विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर आधारित पुस्तक का विमोचन भी किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed