फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi said, along with vaccination certificate, devotees should go to Magh Mela, Chief Minister reviewed the preparations for the fair through video conferencing

सीएम योगी ने कहा, टीकाकरण प्रमाण पत्र के साथ ही माघ मेले में जाएं श्रद्धालु, मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की मेले की तैयारी की समीक्षा

Fri, 14 Jan 2022 12:26 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 14 Jan 2022 12:26 AM IST
सार

श्रद्धालुओं से टीकाकरण का प्रमाण पत्र भी साथ रखने को कहा है जिससे उन्हें कोई असुविधा न हो। वे बृहस्पतिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से माघ मेले की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।

विज्ञापन
CM Yogi said, along with vaccination certificate, devotees should go to Magh Mela, Chief Minister reviewed the preparations for the fair through video conferencing
माघ मेले - फोटो : prayagraj

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज के माघ मेले में श्रद्धालुओं से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मकर संक्रांति पर्व से संबंधित अनुष्ठान में शामिल होने का आह्वान किया है। साथ ही श्रद्धालुओं से टीकाकरण का प्रमाण पत्र भी साथ रखने को कहा है जिससे उन्हें कोई असुविधा न हो। वे बृहस्पतिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से माघ मेले की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों को हर हाल में दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। संगम तट और गंगा में सफाई व श्रद्धालुओं की सुरक्षा के समुचित प्रबंध करने को कहा है। मेला क्षेत्र में निरंतर सफाई और सैनिटाइजेशन कराने के साथ ही चिकित्सा के बेहतर प्रबंध करने के निर्देश दिए। कहा, मकर संक्रांति से संबंधित आयोजनों में वैक्सीन की दोनों डोज लेने वालों को ही शामिल किया जाए।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं को भी अपने साथ वैक्सीनेशन का प्रमाण पत्र साथ रखना चाहिए। माघ मेले में वही श्रद्धालु आएं, जिनके पास तत्काल हुई आरटीपीसीआर की रिपोर्ट हो। सीएम ने प्रदेश में टीकाकरण की गति बढ़ाने के निर्देश देते हुए रोजाना 25 लाख लोगों को वैक्सीन दिए जाने का लक्ष्य पूरा करने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed