फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cm yogi said all teachers of primary and upper primary schools will be equipped with tablets

Lucknow News : मुख्यमंत्री योगी ने कहा, हर जिले में बनेंगे एक मुख्यमंत्री अभ्युदय कम्पोजिट स्कूल

Sat, 22 Jul 2023 12:26 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 22 Jul 2023 12:26 AM IST
सार

सीएम योगी ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि जर्जर भवन वाले परिषदीय विद्यालयों का संचालन कतई न हो। पठन-पाठन वहीं हो जहां विद्यालय भवन व्यवस्थित हो। यदि कहीं जर्जर भवन हो तो उसे तत्काल ध्वस्त कराएं, वहां के बच्चों को समीपवर्ती अन्य विद्यालयों में शिफ्ट करें। 

विज्ञापन
cm yogi said all teachers of primary and upper primary schools will be equipped with tablets
शुक्रवार को बेसिक शिक्षा विभाग के प्रस्तुतीकरण की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री योगी - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है कि प्रदेश के सभी जिलों में एक-एक विद्यालय अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय के रूप में विकसित किया जाए। अभ्युदय कंपोजिट विद्यालयों को प्रारंभिक तौर पर पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लिया जाए। इसके बाद आगे और विस्तार दिया जाए।

विज्ञापन


वह शुक्रवार को बेसिक शिक्षा विभाग की योजनाओं की प्रगति और भावी कार्य योजना की समीक्षा बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि डिजिटल लर्निंग को प्रोत्साहित करने के लिए प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के 2.36 लाख शिक्षकों को सितंबर तक टैबलेट उपलब्ध कराया जाए। शिक्षकों का प्रशिक्षण कराया जाए ताकि वे इसका बेहतर प्रयोग कर सकें।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में ढांचागत विकास के लिए ऑपरेशन कायाकल्प के पहले चरण में अपेक्षित सफलता मिली है। अब इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ शैक्षिक गुणवत्ता, पठन-पाठन का माहौल, तकनीकी दक्षता, डिजिटल लर्निंग, वोकेशनल शिक्षा की ओर बढ़ना होगा। इसके लिए ऑपरेशन कायाकल्प के दूसरे चरण की शुरुआत की तैयारी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विद्यालय में कहीं भी शिक्षकों का अभाव न हो। शिक्षक-छात्र का अनुपात मानक के अनुरूप हो। विद्यालयों में कक्षाओं की संख्या बढ़ाई जाए। यह सुनिश्चित करें कि जर्जर भवन वाले परिषदीय विद्यालयों का संचालन कत्तई न हो। कहीं जर्जर भवन हो तो उसे तत्काल ध्वस्त कराएं, वहां के बच्चों को समीपवर्ती अन्य विद्यालयों में शिफ्ट करें। प्रोजेक्ट अलंकार के तहत माध्यमिक विद्यालयों के जीर्णोद्धार कार्य को तेजी से बढ़ाएं। शासकीय के साथ-साथ वित्तपोषित अशासकीय विद्यालयों में संबंधित प्रबंध तंत्र के सहयोग से जीर्णोद्धार का कार्य कराया जाना चाहिए।


ड्रॉप आउट बच्चों को रोकने का हो प्रबंध
सीएम ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने में 11 हजार करोड़ रुपये खर्च किये गए हैं। बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ी है। 55 से 60 लाख नए बच्चों का नामांकन हुआ। इस संख्या को और बढ़ाने के साथ ही ड्रॉप आउट को नियंत्रित किए जाने की जरूरत है। इसके लिए अभिभावकों से संवाद तथा तकनीक का प्रयोग किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed