फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi said - After 5 century, Lord Ram's devotees and saints dream come true, will make Ayodhya Vedic City

सीएम योगी बोले- 5 सदी के बाद राम भक्तों और संतों का सपना हुआ सच, अयोध्या को बनाएंगे वैदिक नगरी

Fri, 13 Nov 2020 09:03 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 13 Nov 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi said - After 5 century, Lord Ram's devotees and saints dream come true, will make Ayodhya Vedic City
दीपोत्सव कार्यक्रम में लोगों को सीएम योगी ने किया संबोधित - फोटो : ani

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में कहा कि पांच सदी के बाद प्रभु राम के भक्तों और संतों का सपना सच हो रहा है। इसके पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा है। हम सिर्फ मंदिर का ही निर्माण नहीं कर रहे हैं, रामराज्य की परिकल्पना के अनुसार विकास कार्य भी कर रहे हैं। प्रत्येक गरीब को घर, शौचालय कनेक्शन और पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की व्यवस्था की है। 80 करोड़ लोगों को खाद्यान्न दे रहे हैं। कार्डधारक कहीं से भी खाद्यान्न ले सकता है। यह सुविधा भी दे दी गई है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से दीपोत्सव को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाई जा रही है। अंतरराष्ट्रीय स्तर का एयरपोर्ट बना रहे हैं। फिजी, कोरिया, थाईलैंड, जापान और नेपाल समेत पूरी दुनिया से लोग यहां सीधे आ सकेंगे। अगले साल हम 7,51,000 जलाएंगे। अयोध्या में पांच लाख लोगों के एक साथ घाट पर स्नान करने की व्यवस्था की है, जो प्रभु राम और अयोध्या के प्रति हमारा भाव है, वही जनता के प्रति भी है। इसलिए भारत को दुनिया की ताकत बनने से कोई नहीं रोक सकता। आज दुनिया भारत की ताकत का एहसास भी कर रही है।
विज्ञापन


योगी ने कहा कि हम भाग्यशाली हैं, जो प्रभु राम के मंदिर निर्माण के साक्षी बन रहे हैं। पहले जब मैं अयोध्या में आता था तो एक ही बात होती थी कि विकास नहीं राम मंदिर चाहिए। आपने धैर्य का परिचय दिया और उसका परिणाम है कि आज राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। राम के राज्य में किसी के साथ अन्याय नहीं होगा। इसलिए बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कर रहे हैं। शीघ्र ही राजश्री दशरथ मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। यहां विश्वस्तरीय इलाज की सुविधाएं होंगी। अयोध्या को हम वैदिक नगरी के रूप में विकसित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अयोध्या वासियों ने राम भक्तों ने बहुत अन्याय सहा है लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। देश-दुनिया आज अयोध्या से जुड़ने के लिए उत्सुक है। यहां हम निराश्रित महिलाओं और बच्चों के लिए सदन के निर्माण का काम भी आगे बढ़ाएंगे। भगवान राम से जुड़े हर स्थल को विश्व स्तरीय पहचान दिलाएंगे। उन्होंने अयोध्या के विकास में जल शक्ति विभाग और लोक निर्माण विभाग समेत सभी संबंधित विभागों के योगदान की सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed