फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi's gift on Janmashtami: No one will remain homeless in UP, 1341 crores given to two lakh 853 beneficiaries

जन्माष्टमी पर सीएम योगी का तोहफा : यूपी में कोई नहीं रहेगा बेघर, दो लाख 853 लाभार्थियों को दिए 1341 करोड़

Mon, 30 Aug 2021 07:02 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 30 Aug 2021 07:02 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने वर्ष 2022 तक सबको आवास का संकल्प दोहराते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में अब तक 40 लाख शहरी गरीबों के घर का सपना पूरा हुआ है। यह काम तेजी से जारी है। प्रदेश में कोई भी परिवार बेघर नहीं रहेगा।
 

विज्ञापन
CM Yogi's gift on Janmashtami: No one will remain homeless in UP, 1341 crores given to two lakh 853 beneficiaries
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपने घर का सपना संजोने वालों के लिए जन्माष्टमी का शुभ अवसर यादगार बन गया। इस खास मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के 2 लाख 853 लोगों को घर बनाने के लिए 1341.17 करोड़ रुपये की धनराशि सीधे उनके बैंक खाते में भेजी। मुख्यमंत्री ने वर्ष 2022 तक सबको आवास का संकल्प दोहराते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में अब तक 40 लाख शहरी गरीबों के घर का सपना पूरा हुआ है। यह काम तेजी से जारी है। प्रदेश में कोई भी परिवार बेघर नहीं रहेगा।

विज्ञापन


सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित इस वर्चुअल कार्यक्रम में प्रदेश के करीब 650 नगरीय निकायों से 50 हजार से अधिक लोग जुड़े थे। कार्यक्रम में पीएम आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत 98,234 लोगों को पहली किस्त, 34,369 को दूसरी और 68,250 लाभार्थियों को तीसरी किस्त मिली। 
विज्ञापन


लाभार्थियों के बैंक खाते में धनराशि भेजते हुए सीएम ने कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी ने तकनीक की मदद से ऐसी व्यवस्था कर दी है, जिससे 100 के 100 रुपये लाभार्थी को मिल रहा है। आवास के लिए पैसे चाहिए या व्यवसाय के लिए लोन, अगर आप अर्हता पूरी करते हैं तो बिना सिफारिश, बिना घूस, पूरी मदद मिलनी तय है। अब तो बैंक जाने की भी जरूरत नहीं, गांव-गांव में बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट-सखी तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवास देने में यूपी नंबर-1
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री से बातचीत करते हुए पीएम आवास और स्वनिधि योजना के लाभार्थियों ने भी बताया कि उन्हें कहीं भी किसी को भी घूस या सिफारिश लगाने की जरूरत नहीं पड़ी। मुख्यमंत्री ने कहा, 2017 से पहले पीएम आवास योजना में यूपी का कोई स्थान नहीं था। 25वें-27वें नंबर पर था। 2017 में सरकार आने के बाद पीएम आवास हो या स्वनिधि, यूपी सबमें नंबर एक है। योगी ने कहा कि आज ठेले-खोमचे वाले व्यवसायियों को व्यापार के लिए पैसा मुहैया कराया जा रहा है।  महिला स्वावलंबन के लिहाज से स्वयं सहायता समूहों के कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम में नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन और राज्य मंत्री महेश गुप्ता ने भी अपने विचार रखे। 

शौचालय, बिजली, राशन और इलाज भी मुफ्त

वर्चुअली आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री से बातचीत करते हुए पीएम आवास योजना और स्वनिधि योजना के लाभार्थियों ने उन्हें धन्यवाद दिया। प्रयागराज की सुशीला हों, मिर्जापुर की निर्मला या फिर झांसी की रेशमा, सबने बारी-बारी से सीएम को बताया कि उन्हें आवास के लिए धनराशि पाने में कहीं भी न तो घूस देना पड़ा और न ही सिफारिश करनी पड़ी। बाराबंकी की मंजू ने बताया कि आज उन्हें आवास की तीसरी किस्त मिली है। इससे पहले उन्हें मुफ्त बिजली और गैस कनेक्शन मिला,जनधन खाता खुला, आज महीने में दो बार राशन मिल रहा है।

उन्होंने बताया कि उनके बच्चों की पढ़ाई भी फ्री में हो रही है। स्वनिधि योजना से लाभ लेकर आगरा शिल्पग्राम में चाय का ठेला लगाने वाले पवन और काशी में सब्जी की दुकान लगाने वाली शीला देवी ने स्वनिधि योजना के माध्यम से मिले रुपयों से व्यापार में हुई बढ़ोतरी के बारे में बताया। ललितपुर के ओम प्रकाश ने बताया कि बीते 30 साल से कभी किसी सरकार ने उन्हें कुछ न दिया, आज सब मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने ओमप्रकाश के मूक बघिर बेटे के इलाज के लिए सभी जरूरी प्रबंध के निर्देश भी दिए।

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) एक नजर में

- स्वीकृत आवासों की संख्या (सभी घटकों सहित)- 17,15,816

- प्रारंभ आवासों की संख्या (सभी घटकों सहित)- 8,65,174 

- 2007 से 2017 तक मात्र 2.50 लाख आवास पूर्ण 

- 2017 से आज तक 8.65 लाख आवास पूर्ण

- वर्ष 2019 के पीएमएवाई अवार्ड अंतर्गत नगर पालिका परिषद श्रेणी में नगर पालिका परिषद मिर्जापुर को पूरे देश में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रथम स्थान प्राप्त 

- वर्ष 2019 के पीएमएवाई अवार्ड अंतर्गत नगर पंचायत श्रेणी में नगर पचायत मलीहाबाद को प्रथम एवं हरिहरपुर को तृतीय स्थान प्राप्त 

- उतर प्रदेश राज्य पूरे देश में डीबीटी द्वारा फंड ट्रांसफर में पहले स्थान पर।

- देश में स्वीकृत 6 लाइट हाउस प्रोजेक्ट में से 1 लाइट प्रोजेक्ट उत्तर प्रदेश के शहर लखनऊ में स्वीकृत व कार्य प्रगति पर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed