फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi's claim: BJP will win all the eight seats in the first phase, celebration on Ram Navami after 500 year

सीएम योगी का दावा: पहले चरण की यूपी की सभी आठ सीटों को जीतेगी भाजपा, 500 सालों बाद रामनवमी पर हुआ जश्न

Mon, 22 Apr 2024 07:24 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 22 Apr 2024 07:24 PM IST
सार

CM Yogi: सीएम योगी आदित्यनाथ ने अलीगढ़ की जनसभा में दावा करते हुए कहा कि भाजपा पहले चरण की सभी आठ सीटों को जीतने जा रही है। 

विज्ञापन
CM Yogi's claim: BJP will win all the eight seats in the first phase, celebration on Ram Navami after 500 year
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि पहले चरण में उत्तर प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों पर कमल खिलेगा। उन्होंने कहा कि विकास से वंचित करने और आस्था से खिलवाड़ करने वाले सपा, बसपा और कांग्रेस की किस्मत पर अलीगढ़ का ताला लगेगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री सोमवार को नुमाइश मैदान में अलीगढ़ संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी सतीश गौतम और हाथरस संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी अनूप प्रधान के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। लगभग 7.20 मिनट के भाषण में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 वर्षों में किए गए कार्यों का बखान किया और विपक्षी दलों की कारगुजारी बताई।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि पहले चरण में देश की 102 लोकसभा सीटों के चुनाव में जिस प्रकार का उत्साह जनता के मन में रहा है। उससे भाजपा को जनता का आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है। कह सकते हैं कि उत्तर प्रदेश में आठ लोकसभा सीटों पर विपक्षी दलों का कोई खाता नहीं खुलने जा रहा है। दूसरे और तीसरे चरण के लिए भी उसी उत्साह को आगे बढ़ाते हुए एक बार फिर अलीगढ़ और हाथरस की जनता आशीर्वाद मिलेगा। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास, विरासत और गरीब कल्याणी की योजनाओं को पिछले 10 वर्ष के अंदर मूर्त रूप लेते हुए देखा गया है, जो अभूतपूर्व है। देश को विकसित भारत के रूप में स्थापित करने के लिए हम सबको एक स्तंभ प्राप्त हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने हम सबको एक अवसर दिया है। यहां की जनता की दशकों से मांगें थी, जो भाजपा सरकार ने पूरी की। जनमानस की अपेक्षाओं पर भाजपा सरकार खरी उतरी है। भाजपा सरकार में राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय स्थापित हुआ, शिक्षण सत्र भी शुरू हो चुका है। यहां डिफेंस कॉरिडोर बन रहा है। उन्होंने कहा कि रामनवमी पर अयोध्या में स्थापित श्रीराम मंदिर की दिव्य श्रीराम की मूर्ति का सूर्य तिलक हुआ, जिसका 500 वर्षों से इंतजार था। यह अभूतपूर्व आनंद और गौरव प्राप्त कराने वाले (पीएम मोदीजी) हम सबके सामने खड़े हैं।


मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस ने विकास से वंचित किया, आस्था से खिलवाड़ कर सुरक्षा में सेंध लगाने का प्रयास किया। अब अवसर आ गया है कि चुनाव के माध्यम से उनकी किस्मत पर अलीगढ़ का ताला लगाकर नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएं और देश की सत्ता उनके हाथों में सौंपें। जिससे भारत एक बड़ी ताकत बनेगा। विकसित और आधुनिक भारत बनाने के लिए मोदी जी के स्वर से देश का स्वर जुड़ रहा है। उनके साथ अलीगढ़ और हाथरस का भी स्वर जुड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed