फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi's attack on Congress: Congress is responsible for the division of the country

योगी का कांग्रेस पर हमला: देश के विभाजन के लिए जिम्मेदार है कांग्रेस, राहुल के केदारनाथ जाने पर भी कसा तंज

Wed, 08 Nov 2023 08:42 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 08 Nov 2023 08:42 PM IST
सार

योगी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस हार रही है, इसलिए संकट के समय कांग्रेस नेता राहुल गांधी केदारनाथ में रहकर प्रार्थना कर रहे हैं कि भगवान आने वाले समय में क्या होगा।

विज्ञापन
CM Yogi's attack on Congress: Congress is responsible for the division of the country
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस के कारण देश का विभाजन हुआ। यदि देश का विभाजन नहीं होता तो पाकिस्तान व बांग्लादेश नहीं बनते। बृहस्पतिवार को मध्यप्रदेश में चुनावी सभाओं को संबोधित करते योगी ने कहा कि यदि कांग्रेस के नेताओं की अति सत्तालिप्सा नहीं होती तो देश का विभाजन नहीं होता, बल्कि अखंड भारत होता।    

विज्ञापन

                                
योगी ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में पन्ना, निवाड़ी और रायसेन में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित चुनावी सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने 1947 में देश आजाद होते ही सोमनाथ के पुनरुद्धार का कार्य किया था, लेकिन तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने इसका विरोध किया था। सीएम ने कहा कि तंज कसते हुए कहा कि पुष्प को हाथ में लेंगे तो उसकी सुगंध व कोमलता आनंद देगी, लेकिन बिच्छू को हाथ में बैठाएंगे तो वो काटेगा ही।उन्होंने कहा कि भाजपा ने केंद्रीय मंत्रियों को विधानसभा चुनाव में उतारकर जनता से कहा है कि हमारा एक-एक कार्यकर्ता सुखदुख में खड़ा होकर आपके लिए कार्य करेगा।
विज्ञापन


संकट आया है इसलिए केदारनाथ धाम गए राहुल
योगी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस हार रही है, इसलिए संकट के समय कांग्रेस नेता राहुल गांधी केदारनाथ में रहकर प्रार्थना कर रहे हैं कि भगवान आने वाले समय में क्या होगा। कहा कि, राहुल को पहले से विश्वास हो गया है कि विधानसभा के सेमीफाइनल में कांग्रेस बुरी तरह हार रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष का न रहना दिखाता है कि न तो उनकी पार्टी उन्हें गंभीरता से लेती है और न ही जनता।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने केदारनाथ धाम उजाड़ा था, भाजपा ने संवारा
योगी ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय उत्तराखंड की त्रासदी आई थी। कई-कई महीनों तक लोग भटकते रहे। राज्य व केंद्र में कोई पूछने वाला नहीं था। लेकिन जब केंद्र व उत्तराखंड में भाजपा की सरकार बनी तो केदारनाथ धाम को संवार दिया।


रामभक्त ही कराएंगे राम के दर्शन
सीएम ने कहा कि कांग्रेस समस्या है तो भाजपा समाधान। समाधान चाहिए तो भाजपा को जिताइए। सीएम ने कहा कि राम का दर्शन रामभक्त ही कराएगा इसलिए भाजपा को जिताएं। योगी ने कहा कि चुनाव व्यक्ति नहीं, पार्टी-विचारधारा लड़ती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed