फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi's advice to ministers: Ministers should be in dignity, do not make controversial statements, the government will engage with full force in the by-elections

Warning of CM Yogi : मर्यादा में रहें और विवादित बयानबाजी न करें मंत्री, कहा- उपचुनाव में पूरी ताकत के साथ जुटेगी सरकार

Wed, 15 Jun 2022 12:08 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 15 Jun 2022 12:08 AM IST
सार

आमजगढ़ और रामपुर लोकसभा क्षेत्र के उपचुनाव में योगी सरकार पूरी ताकत के साथ जुटेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक दोनों लोकसभा क्षेत्रों में सभा, रैलियां, रोड शो और चुनावी बैठकें करेंगे।

विज्ञापन
CM Yogi's advice to ministers: Ministers should be in dignity, do not make controversial statements, the government will engage with full force in the by-elections
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश सरकार के सभी मंत्रियों को मंत्री पद की मर्यादा के अनुरूप व्यवहार करने और विवादित बयानबाजी नहीं करने की नसीहत दी है। मुख्यमंत्री ने खासतौर पर भाजपा की पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता नुपूर शर्मा के बयान पर स्वयं की ओर से किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया नहीं देने को कहा है।

विज्ञापन


लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर मंगलवार को आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सभी मंत्री पद एवं दायित्व की मर्यादा के अनुरूप ही आचरण करें। मंत्री की ओर से दिए गए किसी भी विवादित बयान का जनता में संदेश जाता है और इसका प्रभाव सरकार की छवि पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता नुपुर शर्मा को विवादित बयान के बाद पार्टी ने निलंबित कर दिया है। फिर भी विवाद थम नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि नुपुर शर्मा के मामले में भाजपा की ओर से जो बयान जारी किया जाएगा, सभी मंत्रियों को उससे इतर कुछ नहीं बोलना है। उन्होंने मंत्रियों को अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्र के साथ प्रभार वाले जिलों में भी इस मुद्दे पर कानून व्यवस्था की निगरानी करने को कहा।
विज्ञापन


आजमगढ़ और रामपुर में पूरी ताकत से जुटेगी सरकार
आमजगढ़ और रामपुर लोकसभा क्षेत्र के उपचुनाव में योगी सरकार पूरी ताकत के साथ जुटेगी। मंगलवार को आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना के नेतृत्व में पश्चिमी यूपी के मंत्रियों को रामपुर में तैनात किया गया। वहीं कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के नेतृत्व में अवध और पूर्वांचल के मंत्रियों को आजमगढ़ में चुनाव प्रचार व प्रबंधन के लिए तैनात करने का निर्णय किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक दोनों लोकसभा क्षेत्रों में सभा, रैलियां, रोड शो और चुनावी बैठकें करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


23 जून के बाद मंत्री फिर जाएंगे दौरे पर
आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा उपचुनाव के बाद मंत्री समूह सभी 18 मंडलों के दौरे पर फिर जाएंगे। दूसरे दौर के बाद मंडलों की रिपोर्ट पेश करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed