{"_id":"5b3f09a44f1c1bb2288b4de4","slug":"cm-yogi-reached-lodheshwar-mahadev-to-attend-forest-festival","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोधेश्वर महादेव पहुंचे सीएम योगी, बोले-सपा सरकार में महादेवा को नहीं देवा को मिलती थी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोधेश्वर महादेव पहुंचे सीएम योगी, बोले-सपा सरकार में महादेवा को नहीं देवा को मिलती थी बिजली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 06 Jul 2018 05:46 PM IST
विज्ञापन
मंदिर में पूर्जा अर्चना करते सीएम योगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महादेवा के साथ सपा कार्यकाल में भेदभाव हुआ, मेरी सरकार में किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं होगा। लोधेश्वर महादेवा को पर्यटन स्थल बनाकर सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।
विज्ञापन
शुक्रवार को सीएम योगी लोधेश्वर महादेवा में वन महोत्सव के कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पर्यावरण बचाने के लिए सबको एक साथ जुड़ने की जरूरत है। 15 जुलाई से प्रदेश में पॉलीथीन के प्रयोग पर पूरी तरह रोक लगा दी जाएगी। प्लास्टिक के कप, गिलास का प्रयोग न करें।
विज्ञापन
इससे पहले सीएम ने लोधेश्वर महादेवा में आधा घंटा से अधिक शिव का जलाभिषेक और पूजन पूरे विधि विधान से किया। इसके बाद महादेव वाटिका पहुंच पारिजात, रुद्राक्ष, पीपल, बेल आदि के पौधे रोपित किए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि विधान सभा चुनाव में मुझे शिकायत मिली थी कि महादेवा के साथ भेदभाव हुआ है। देवा को बिजली मिलती है, पर महादेवा को नही। पिछले पांच साल यूपी में सपा की सरकार रही है।
प्रदेश में कई तबकों के साथ भेदभाव हुआ है। गरीबों को सिर्फ 61 हजार मकान बनवाए गए, जबकि 19 मार्च 2017 के बाद 8.81 हजार गरीबों को आवास उपलब्ध कराए गए हैं। सीएम योगी ने कहा कि सामाजिक भेदभाव के खिलाफ डॉ. अंबेडकर की जयंती पर हमने पूरे प्रदेश को एक समान बिजली देने का मानक शुरु किया है।
तभी से देवा की तरह महादेवा को बिजली मिलने लगी। अब भेदभाव नहीं होगा। जल्द ही महादेवा पर्यटन स्थल बनाकर पर्यटकों व भक्तों के लिए सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।
उन्होंने कहा कि अयोध्या, मथुरा, वृंदावन, बरसाना, गोकुल व काशी का विकास एक बोर्ड का गठन कर विकास को नई गति दी जा रही है। इससे व्यापार की संभावना के साथ ही नौजवानों के रोजगार की व्यवस्था भी सरकार कर रही है।
वन महोत्सव को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगा बचाओ अभियान शुरु किया गया है। लाखो लोगों ने संकल्प लिया है कि गंगा मइया की निर्मलता व अविरलता के लिए एक-एक पेड़ लगाएंगे। इस मौके पर सीएम ने प्रधान आवास, उज्जवला योजना के लाभार्थियों को स्वीकृत पत्र व चेक सौंपे।