फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cm yogi reached ayodhya to meet mahant nritya gopal das

राम मंदिर विवाद: संतों को सीएम योगी ने दी धैर्य रखने की नसीहत

Mon, 25 Jun 2018 06:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 25 Jun 2018 06:41 PM IST
विज्ञापन
cm yogi reached ayodhya to meet mahant nritya gopal das
कार्यक्रम में उपस्थित सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को महंत नृत्य गोपाल दास के जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए अयोध्या पहुंचे। राम मंदिर के मुद्दे को बार-बार संतों द्वारा उठाये जाने पर सीएम ने कहा कि संतों को इस मुद्दे पर कुछ समय और धैर्य रखने की जरूरत है।

विज्ञापन


हम दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में निवास करते हैं। यहां न्यायपालिका की अपनी भूमिका है। हमें उसकी मार्यादा को ध्यान में रखना होगा। उन्होंने कहा कि संतों की भावना देश के बहुसंख्य लोगों की भी भावना है। इसका समाधान जरूर आएगा, लेकिन उसके लिए सामाजिक तनाव को बढ़ाने के बजाए खत्म करने की जरूर है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पूर्व सांसद व राम जन्मभूमि न्यास के वरिष्ठ सदस्य डॉ राम विलास दास वेदांती समेत कई संत राम मंदिर निर्माण को लेकर हो रही लेटलतीफी पर बीजेपी सरकार से नाराजगी व्यक्त कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें-जैसे विवादित ढांचा गिरा था, वैसे ही शुरू होगा मंदिर का निर्माण: रामविलास वेदांती


विपक्ष पर हमला बोलते हुए सीएम ने कहा कि आज राम जन्मभूमि की बात वह लोग कर रहे हैं, जिन्होंने राम भक्तों पर गोलियां चलवायीं थी। भगवान राम की जन्म भूमि की पिछली सरकारों में जो उपेक्षा हुई है, वह किसी से छिपी नहीं है। पिछले एक साल में बीजेपी सरकार ने अयोध्या को वैश्विक पहचान दिलाने का काम किया है।

राजधानी लखनऊ से हेलीकॉप्टर के जरिए दोपहर करीब 3 बजे फैजाबाद पहुंचे सीएम योगी ने अशर्फी भवन में महंत नृत्य गोपाल दास से मुलाकात की। 

इस दौरान अयोध्या के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। अशर्फी भवन और कार्यक्रम स्थल के पास भारी पुलिस बल तैनात किया गया। सीएम योगी अयोध्या के लिए बनी कई नई योजनाओं को संतों के समक्ष प्रस्तुत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed