{"_id":"5a9b933b4f1c1b82408b51b7","slug":"cm-yogi-press-conference-on-tripura-election","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वामपंथ के गढ़ को बीजेपी ने रंगा केसरिया, अब अगला टार्गेट कर्नाटक, केरल: CM योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वामपंथ के गढ़ को बीजेपी ने रंगा केसरिया, अब अगला टार्गेट कर्नाटक, केरल: CM योगी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 04 Mar 2018 12:18 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वात्तर राज्यों में भारतीय जनता पार्टी को मिली सफलता पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को बधाई दी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री रविवार को राजधानी स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता की दृष्टि से यह जीत महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
तीनों राज्यों में मिली इस जीत ने इस बात का आभास कराया है कि समाज को जाति और मजहब के नाम पर बांटकर कोई व्यक्ति सामाजिक जीवन में बहुत दिनों तक टिक नहीं सकता। इस सच्चाई को हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और गुजरात की जनता के बाद अब पूर्वोत्तर की जनता ने भी स्वीकर किया है।
विज्ञापन
कर्नाटक, केरल, पश्चिम बंगाल और ओड़िसा का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने कहा कि जिन प्रदेशों में बीजेपी की सरकार नहीं है, आने वाले समय में वहां भी बीजेपी की सरकार देखने को मिलेगी। विपरीत परिस्थितियों में भी पूर्वात्तर राज्यों में बीजेपी को सफलता दिलाने के लिए उन्होंने कार्यकर्ताओं को बधाई दी।
उन्होंने कहा कि कक्ष से कोहिमा तक और कश्मीर से कन्याकुमारी तक एक पार्टी का शासन देखने को मिल रहा है।
राहुल पर भी साधा निशाना
राहुल गांधी
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए सीएम योगी ने कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस के लिए कितने उपयोगी है, यह आकलन कांग्रेस को करने दीजिए। लेकिन राहुल गांधी बीजेपी के लिए जरूर फलदायक है, क्योंकि जब से उनकी ताजपोशी हुई भाजपा लगातार विजय पताका लहराती जा रही है।
सपा-बसपा गठबंधन को बताया केर-बेर का साथ
akhilesh mayawati rahul
- फोटो : अमर उजाला
फूलपुर और गोरखपुर में सपा-बसपा के साथ होने को सीएम योगी ने केर-बेर का साथ बताया। उन्होंने कहा कि इस मेल में केले का पत्ता कौन है, और बेर का कांटा कौन, यह बताने की जरूरत नहीं है। ये वहीं समाजवादी पार्टी है, जो मायावती शासन में बनी मूर्तियों को तुड़वाने की बात कर रही थी।