{"_id":"5b7ef8bc42c792466642207d","slug":"cm-yogi-permitted-transfer-of-lekhpal-within-a-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपालों की मांग पर सीएम योगी ने लगाई मुहर, शासनादेश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपालों की मांग पर सीएम योगी ने लगाई मुहर, शासनादेश जारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 23 Aug 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योगी सरकार ने लेखपालों के आग्रह पर गृह मंडल के किसी भी जिले में स्थानांतरण संबंधी मांग को मानते हुए शासनादेश जारी कर दिया है। हालांकि, वे गृह मंडल के बाहर से गृह जिले में तबादले की मांग नहीं कर सकेंगे। अपर मुख्य सचिव राजस्व रेणुका कुमार ने बृहस्पतिवार को इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया।
विज्ञापन
लेखपालों की हड़ताल के बाद जुलाई में मुख्य सचिव डॉ. अनूप चंद्र पांडेय के साथ वार्ता में कई बिंदुओं पर सहमति बनी थी। इसके तहत लेखपालों का काडर पूर्व की तरह मंडल स्तरीय रहेगा और पूरे सेवाकाल में एक बार उनके निजी अनुरोध पर गृह जिला छोड़कर गृह मंडल के किसी जनपद में भेजा जा सकेगा।
विज्ञापन
अपर मुख्य सचिव राजस्व ने आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद को इस संबंध में कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। परिषद रिक्तियों के संतुलन को ध्यान में रखते हुए स्थानान्तरण की कार्यवाही करेगा। इसके साथ लेखपालों की आंदोलन से जुड़ी एक महत्वपूर्ण मांग पूरी हो गई है।
विज्ञापन
इसका सर्वाधिक लाभ नए लेखपालों को मिलेगा। शासन के एक अधिकारी ने बताया कि अब राजस्व परिषद लेखपाल सेवा नियमावली में लेखपालों के स्थानान्तरण से जुड़ी व्यवस्था में सरकार के इस निर्णय को शामिल करने की कार्यवाही करेगा।