फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi pays tribute to police personnel who lost their lives in line of duty on Police Commemoration Day

पुलिस स्मृति दिवस: मुख्यमंत्री योगी ने 25 फीसदी आहार भत्ता बढ़ाने का किया एलान, दो हजार रुपये मोबाइल खर्च

Thu, 21 Oct 2021 11:50 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 21 Oct 2021 11:50 AM IST
सार

पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिसकर्मियों का आहार भत्ता 25 प्रतिशत बढ़ाने और दो हजार रुपये मोबाइल खर्च देने का एलान किया है।

विज्ञापन
CM Yogi pays tribute to police personnel who lost their lives in line of duty on Police Commemoration Day
श्रद्धांजलि देते सीएम योगी - फोटो : ANI

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को लखनऊ के पुलिस लाइंस में पुलिस स्मृति दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में  हिस्सा लिया और ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों का आहार भत्ता 25 फीसदी बढ़ाने का एलान किया है। साथ ही अब सिपाहियों को हर महीने मोबाइल खर्च के लिए दो हजार रुपये दिया जाएगा। इस मौके पर उन्होंने शहीद हुए पुलिसकर्मियों के परिजनों को सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि साल 2020-21 में कर्तव्य की वेदी पर अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों में उत्तर प्रदेश पुलिस के चार बहादुर पुलिसकर्मी शामिल रहे।

विज्ञापन


आज इस अवसर पर मैं सभी शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। हमारे पुलिसकर्मियों का सर्वोच्च बलिदान हमें लगातार कर्तव्य पथ पर पूर्ण निष्ठा, मनोयोग और दायित्व बोध के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा देता रहेगा। मैं प्रदेश के सभी शहीद पुलिसकर्मियों के परिवार को आश्वस्त करना चाहता हूं कि प्रदेश सरकार उनके कल्याण के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ जरूरी कदम उठाने के लिए हमेशा तत्पर रहेगी।
विज्ञापन


2019 के प्रयागराज कुंभ और लोकसभा सामान्य निर्वाचन व 2021 के त्रीस्तरीय पंचायत निर्वाचन को शांतिपूर्वक संपन्न कराने में प्रदेश पुलिस बल का उल्लेखनीय योगदान रहा है। कोरोना महामारी के दौरान यूपी पुलिस प्रदेश की जनता की सहायता के लिए सदैव तत्पर रही है। पुलिसकर्मियों द्वारा कोरोना वॉरियर्स के रूप में अभूतपूर्व परिश्रम करके जहां एक तरफ नियमों का कड़ाई से पालन कराया गया वहीं, उनके द्वारा मानवता की सेवा की एक मिसाल भी कायम की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed