{"_id":"5bc0e351bdec22698a46f7f1","slug":"cm-yogi-offered-juice-to-paramhans","type":"story","status":"publish","title_hn":"परमहंस से मिलने पीजीआई पहुंचे मुख्यमंत्री, पिलाया जूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परमहंस से मिलने पीजीआई पहुंचे मुख्यमंत्री, पिलाया जूस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 12 Oct 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
परमहंस को जूस पिलाते सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार शाम पीजीआई पहुंचकर अयोध्या के महंत परमहंस से मुलाकात कर उन्हें जूस पिलाया। इस दौरान दोनों के बीच करीब 15 मिनट तक एकांत में बातचीत हुई। महंत की सेहत में लगातार सुधार हो रहा है।
विज्ञापन
मालूम हो कि अनशन को लेकर खाना-पीना छोड़ने की वजह से महंत परमहंस की सेहत बिगड़ने लगी थी। इस पर प्रशासन ने उन्हें अनशन स्थल से उठाकर पीजीआई में भर्ती करा दिया था।
विज्ञापन
यहां दूसरे दिन उन्होंने जूस लिया था। सीएमएस डॉ. अमित अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री और एक विधायक ने आकर महंत का हालचाल लिया। उनके उपचार के बारे में चिकित्सकों से जानकारी ली। उन्होंने महंत को जूस पिलाया।
विज्ञापन