{"_id":"59fd7d1e4f1c1bc1678b91f8","slug":"cm-yogi-met-with-ntpc-victims-in-lucknow-hospitals","type":"story","status":"publish","title_hn":"NTPC हादसे के पीड़ितों से मिले सीएम योगी, एफआईआर दर्ज करने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
NTPC हादसे के पीड़ितों से मिले सीएम योगी, एफआईआर दर्ज करने के आदेश
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 04 Nov 2017 02:13 PM IST
विज्ञापन
पीड़ितों से मिलते सीएम योगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को ट्रॉमा सेंटर, पीजीआई और सिविल हॉस्पिटल पहुंचकर एनटीपीसी हादसे में घायल लोगों से मुलाकात की। मीडिया से बात करते हुए सीएम ने कहा कि राज्य सरकार पीड़ितों की हर संभव मदद कर रही है।
विज्ञापन
इस पूरे मामले की जांच को लेकर सीएम ने कहा कि केंद्र सरकार के ऊर्जा मंत्री ने स्वयं पूरे मामले को देख रहे हैं और वह इस पर निर्णय लेंगे। एनटीपीसी स्वयं अपने स्तर पर इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन
पीड़ितों के इलाज को लेकर सरकार सर्तक है। गंभीर रूप से घायलों को एयर एम्बुलेंस के जरिए दिल्ली भेजा जा रहा है। इस मौके पर एनटीपीसी के जीएम राज कुमार भी मौजूद रहे। इस पूरे ममाले में अब तक एफआईआर दर्ज न होने को लेकर सीएम ने एनटीपीसी के अधिकारियों से नाराजगी व्यक्त की और तत्काल एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि बुधवार को रायबरेली में एनटीपीसी के बॉयलर में ब्लॉस्ट होने से 32 लोगों की मौत हो गई थी और बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए हैं।
घायलों का इलाज लखनऊ के कई हॉस्पिटल में चल रहा है। वहीं गंभीर रूप से घायलों को एयर एम्बुलेंस के जरिए दिल्ली भेजा जा चुका है।