{"_id":"5a4c8f1c4f1c1bfe7a8b4e5a","slug":"cm-yogi-meets-with-summit-organizing-committee","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इन्वेस्टर्स समिट प्रदेश की छवि निखारने का अवसर, लापरवाही बर्दाश्त नहीं : सीएम योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इन्वेस्टर्स समिट प्रदेश की छवि निखारने का अवसर, लापरवाही बर्दाश्त नहीं : सीएम योगी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 03 Jan 2018 01:50 PM IST
विज्ञापन
समिट की आयोजन समिति के साथ बैठक करते योगी
- फोटो : amarujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 21 व 22 फ रवरी को लखनऊ में होने वाली यूपी इन्वेस्टर्स समिट की पुख्ता व समय से तैयारी पूरी करने का निर्देश दिया है। उन्होंने अफसरों को हिदायत दी कि समिट के लिए तय जिम्मेदारी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री मंगलवार शाम को एनेक्सी में समिट की आयोजन समिति की बैठक में तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह समिट प्रदेश की छवि को निखारने का एक प्रतिष्ठित आयोजन है। इसमें कई केंद्रीय मंत्री, औद्योगिक घराने, राजदूत व हाई कमिश्नर, व्यापारिक संगठन, बैंकर्स व देश-विदेश के निवेशक शामिल होंगे। ऐसे में आयोजन के लिए बनाई गई सभी समितियां समय सीमा को देखते हुए सौंपे गए काम तेजी से पूरा करें। मुख्यमंत्री ने लंबित नीतियों की जानकारी ली।
विज्ञापन
जिन विभागों की नीतियां अभी तक जारी नहीं हुई हैं, उन्हें जल्द से जल्द जारी कराने से जुड़ी कार्यवाही का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी अब निवेश के लिए एक आकर्षक डेस्टिनेशन बन चुका है। 22 करोड़ की आबादी वाला यह राज्य न केवल एक बड़ा बाजार है बल्कि यहां कुशल जनशक्ति भी उपलब्ध कराता है।
विज्ञापन
सरकार प्राकृतिक व मानव संसाधनों का भरपूर लाभ उठाने के लिए निवेश फ्रेंडली नीतियों को लागू कर रही है। उन्होंने कहा कि समिट में एग्रो और फूड प्रोसेसिंग, डेयरी, टेक्सटाइल, रिन्यूबल एनर्जी, टूरिज्म, सिविल एविएशन, इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटी एंड स्टार्टअप, फिल्म, एमएसएमई आदि समिट के फोकस तय किए गए हैं।
बैठक में प्रजेंटेशन भी हुए। इस मौके पर उप मुख्यंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डॉ दिनेश शर्मा, नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना, औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना, वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल, पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी व मुख्य सचिव राजीव कुमार आदि उपस्थित रहे।
Trending Videos
मोदी करेंगे समिट का उद्घाटन, मिली सहमति
पीएम मोदी
अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त डा. अनूप चंद्र पांडेय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समिट का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय से समिट के उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री द्वारा सहमति दिए जाने की जानकारी मिल गई है। बताते चलें समिट में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सहित केंद्र सरकार के करीब तीन दर्जन मंत्रियों को आमंत्रित किया गया है।
अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त ने बताया कि समिट में कुल 24 सत्र होंगे। इसमें मुख्यमंत्री योगी के साथ उद्यमियों की वन-टू-वन बैठक भी करेंगे। समिट के लिए सीआईआई और फिक्की नेशनल पार्टनर, अर्नेस्ट एंड यंग नॉलेज पार्टनर, आईआईटी कानपुर टेक्नोलॉजी पार्टनर तथा आईआईएम लखनऊ एकेडमिक पार्टनर हैं। दिल्ली, बंगलुरु, हैदराबाद और मुंबई के बाद पांच जनवरी को कोलकाता और 18 को अहमदाबाद में रोड शो होंगे।
मुख्यमंत्री ने एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर प्रदेश की छवि को उभारते हुए इन्वेस्टर्स समिट से संबंधित प्रचार-प्रसार की रणनीति बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने लखनऊ तथा अन्य जनपदों के दर्शनीय व पर्यटन स्थलों के भ्रमण की व्यवस्था भी कराने की व्यवस्था करने को कहा। योगी ने राजधानी के सौंदर्यीकरण व साफ सफाई की मुकम्मल व्यवस्था का निर्देश दिया।
योगी ने समिट में शामिल होने वाले अति विशिष्ट महानुभावों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लायजन आफिसर्स की तैनाती करने , उनके प्रयास और परिवहन की व्यवस्था के साथ-साथ सुरक्षा बंदोबस्त सुनिश्चित करने, प्रोटोकॉल कार्यो का सफलता संचालन व समन्वय कराने का निर्देश दिया ।