{"_id":"5f40ade07058b331b73683a6","slug":"cm-yogi-instructions-to-conduct-door-to-door-survey-to-control-corona-infection","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रभावी ढंग से करें डोर-टू-डोर सर्वे: सीएम योगी आदित्यनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभावी ढंग से करें डोर-टू-डोर सर्वे: सीएम योगी आदित्यनाथ
Sat, 22 Aug 2020 11:05 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 22 Aug 2020 11:05 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 के संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए डोर-टू-डोर सर्वे कार्य को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इंफ्रारेड थर्मामीटर तथा पल्स ऑक्सीमीटर के माध्यम से लोगों की मेडिकल स्क्रीनिंग की जाए। संक्रमण की दृष्टि से संदिग्ध लोगों की जांच कराई जाए।
कोरोना पॉजिटिव मिलने पर उनके उपचार का समुचित प्रबंध किया जाए। उन्होंने इस कार्रवाई की नियमित व गहन मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए हैं। मुख्यमंत्री अपने आवास पर कोविड-19 के नियंत्रण के लिए की जा रही कार्रवाई की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि होम आइसोलेशन में रहने वाले कोविड संक्रमित मरीजों से नियमित संवाद रखा जाए।
इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर प्रतिदिन ऐसे मरीजों से सुबह-शाम संपर्क करते हुए उनके स्वास्थ्य का फीडबैक प्राप्त करें। उन्होंने कोरोना संक्रमण के नियंत्रण में सर्विलांस कार्य की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल देते हुए निगरानी समितियों को सक्रिय करने के निर्देश भी दिए। सीएम ने कहा कि कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग का कार्य अत्यंत सुव्यवस्थित ढंग से संचालित किया जाए। उन्होंने लखनऊ तथा कानपुर नगर पर विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुए इन जिलों में चिकित्सा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।

टेस्टिंग लैब के लिए मैनपॉवर की व्यवस्था करें
सीएम योगी ने कहा कि टेस्टिंग क्षमता में लगातार वृद्धि की जाए। टेस्टिंग लैब को पूरी क्षमता से चलाया जाए। इसके लिए आवश्यक मैनपावर, मेडिकल उपकरणों व टेस्टिंग किट्स की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। उन्होंने जिलों की टेस्टिंग लैब के लिए अतिरिक्त मैनपावर की आवश्यकता का आकलन करने के निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि इसकी मॉनिटरिंग मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव कार्यालय से की जाए।