फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cm yogi instructed to trim fig tree, considered inauspicious by shiv devotees in kanwar yatra

सीएम योगी ने दिए गूलर के पेड़ छांटने के निर्देश, जानें क्यों कांवड़िए मानते हैं इसे अशुभ

Sat, 01 Jul 2017 04:40 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 01 Jul 2017 04:40 PM IST
विज्ञापन
cm yogi instructed to trim fig tree, considered inauspicious by shiv devotees in kanwar yatra
डेमो प‌िक
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांवड़‌ियों के रास्ते से गूलर के पेड़ छंटवाने के न‌िर्देश जारी होने के बाद से ये खबर सुर्ख‌ियों में है क‌ि सीएम अंधव‌‌िश्वास को बढ़ावा दे रहे हैं या पेड़ काटने की बात कर रहे हैं। दरअसल उन्होंने कांवड़‌ियों की एक मान्यता के चलते ये आदेश द‌िया है और पेड़ काटने नहीं बल्क‌ि छांटने का आदेश है। सीएम  ने सावन के महीने में होने वाली कांवड़ यात्रा की तैयारी के ल‌िए कुछ दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रा शुरू होने से पहले सारी तैयारियां पूरी कर ली जाएं ताकि कांवड़ियों को कोई दिक्कत न हो। 
विज्ञापन


इसी क्रम में सूचना विभाग की तरफ से जारी विज्ञप्त‌ि में सीएम की तरफ से आदेश है, ‘गूलर जैसे काँवड़ियों द्वारा अपवित्र माने जाने पेड़ों की छंटाई की जाए।’ दरअसल सीएम ने गूलर के पेड़ काटने नहीं बल्क‌ि छांटने के ल‌िए कहा है। ‌विज्ञप्त‌ि के मुताब‌िक कांवड़िये इस पेड़ को अपवित्र मानते हैं इसल‌िए छांटा जाए।
विज्ञापन


बता दें क‌ि कांवड़ मेले में हरिद्वार से जल भरकर जाने वाले कांवड़िये गूलर के पेड़ के नीचे से जाने से बचते हैं। मान्यता है कि अगर गूलर के पेड़ के नीचे से शिवभक्त कांवड़ लेकर जाते हैं तो उनकी यात्रा सफल नहीं होती। हालांकि गूलर को लेकर दो तरह की मान्यताएं हैं। कुछ लोग इसे देववृक्ष मान्यते हैं और इसकी जड़ से लेकर फूल (दुर्लभ) तक को शुभ मानते हैं। वहीं गूलर के पेड़ में कई औषधीय गुण भी हैं। गौरतलब है क‌ि सीएम योगी भी श‌िव जी के बड़े भक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांवड‌ि़यों के अपवत्रि माने जाने की मान्यता के चलते सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं, ताक‌ि उन्हें असुविधा न हो। इसके अलावा सीएम ने कहा कि मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। साथ ही सुरक्षा के व्यापक इंतजाम हों। योगी ने कहा, कांवड़ यात्रा में व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए कि कांवड़ियों को बदलाव नजर आए। इसके लिए धन की कमी आड़े नहीं आएगी। 


मुख्यमंत्री ने यात्रा के दौरान डीजे बजाने पर कहा, सर्वोच्च न्यायालय की व्यवस्थाओं का पालन करते हुए कांवड़ यात्रियों को एक निश्चित डेसिबल तक ही ध्वनि प्रसारकों की अनुमति दी जाए। बिना अनुमति किसी को डीजे आदि न बजाने दिया जाए। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि डीजे पर फिल्मी, अश्लील व भड़काऊ गाने न बजें। सीएम ने मह‌िलाओं की सुरक्षा का ध्यान रखने की भी सख्त ह‌िदायत दी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed