{"_id":"6080fa48707b8d23c94d356d","slug":"cm-yogi-instruct-to-help-people-who-suffered-in-weather-change-last-night","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: आंधी-तूफान से जानमाल का नुकसान, मुख्यमंत्री योगी ने आकलन कर राहत के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: आंधी-तूफान से जानमाल का नुकसान, मुख्यमंत्री योगी ने आकलन कर राहत के दिए निर्देश
Thu, 22 Apr 2021 09:55 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 22 Apr 2021 09:55 AM IST
सार
अयोध्या में तेज रफ्तार आंधी तूफान से दीवार गिरने से दो की मौत हो गई व एक व्यक्ति घायल हो गया। दो मवेशियों की भी दबकर मौत हो गई।
विज्ञापन
आंधी-तूफान से हुई तबाही।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार देर रात आए आंधी तूफान एवं बारिश से हुए नुक़सान का आकलन करने एवं प्रभावितों को शीघ्र राहत प्रदान किए जाने का निर्देश सम्बंधित जिलों के अफसरों को दिया हैं। राहत आयुक्त रणवीर प्रसाद इसकी मॉनिटरिंग कर रहें हैं।
विज्ञापन
वहीं, अयोध्या में तेज रफ्तार आंधी तूफान से दीवार गिरने से दो की मौत हो गई व एक व्यक्ति घायल हो गया। दो मवेशियों की भी दबकर मौत हो गई।
मवई थाना क्षेत्र के रसूल पुर मजरे कुशहरी गाँव में रात को आंधी-तूफान से दीवार गिरी। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। वहीं घायल लड़के की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन