फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi inspects covid Hospital Isolation and Quarantine Ward in PGI

सीएम योगी ने पीजीआई में किया कोविड अस्पताल, आइसोलेशन व क्वारंटीन वार्ड का निरीक्षण

Sat, 28 Mar 2020 11:08 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 28 Mar 2020 11:08 PM IST
सार

-हिमाचल, जम्मू कश्मीर, उड़ीसा व केरल कई और राज्यों में नोडल अफसर तैनात 
-सीएम ने कहा, लापरवाही बरतने वाले देशों की हालत नाजुक, अपील-जो जहां हैं, वहीं रहें

विज्ञापन
CM Yogi inspects covid Hospital Isolation and Quarantine Ward in PGI
सीएम योगी ने पीजीआई में किया कोविड अस्पताल का निरीक्षण - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, उड़ीसा, केरल व तमिलनाडु समेत कई और राज्यों में नोडल अफसर तैनात कर दिए हैं। मुख्यमंत्री ने राजधानी में संजय गांधी पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर में बने 210 बेड वाले कोविड अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने आईसीयू, आइसोलेशन वार्ड व क्वारंटीन वार्ड भी देखा। उन्होंने कोरोना मरीजों के लिए अस्पताल में तीन चरण में स्क्रीनिंग की सुविधा के बारे में जानकारी ली। इसके  बाद मुख्यमंत्री ने महानगर स्थित कल्याण मंडप में बनाए गए कम्युनिटी किचन का भी निरीक्षण किया।

विज्ञापन


सीएम योगी ने एक बार फिर सभी से अपील की है कि सभी लोग अपने घरों में रहे। सभी लोग लाकडाउन का पालन करें। जिससे कोरोना संक्रमण से बचा जा सके। राज्य सरकार ने शुक्रवार को जहां 12 राज्यों में नोडल अधिकारी तैनात किए गए थे, वहीं शनिवार को मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उड़ीसा, लद्दाख के साथ दक्षिण में केरल, तमिलनाडु के अलावा छत्तीसगढ़ और पूर्वोतर के राज्यों में भी प्रशासनिक व पुलिस नोडल अधिकारी तैनात किए हैं। जो लोग दूसरे राज्यों में कारोबार या नौकरी नौकरी कर रहे हैं, वे नोडल अधिकारियों से संपर्क कर हर तरह की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा है कि जिन देशों ने लापरवाही बरती है, वहां की स्थिति बहुत ही नाजुक है। उन्होंने अपील की है कि जो जहां हैं, वहीं बने रहें। उन्हें उनके घर तक जरूरी सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। इसके वह उनकी टीम 24 घंटे कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जेलों में भीड़ कम करने के लिए कारागारों में बंद 11 हजार बंदियों को 8 सप्ताह के लिए अंतरिम जमानत पर तत्काल रिहा किया जाएगा। इसमें 8500 विचाराधीन और 2500 सिद्धदोष बंदी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

8833 प्रॉविजन स्टोरों से होम डिलीवरी कर रहे 16 हजार 905 लोग  

लोकभवन में मीडियाकर्मियों से बातचीत में प्रमुख सचिव गृह व सूचना अवनीश अवस्थी ने बताया कि प्रदेश में डोर टू डोर राशन, दूध और सब्जी का वितरण किया जा रहा है। डोर स्टेप डिलीवरी के लिए किराना की दुकानों की व्यवस्था की गई है। प्रदेश में 8 हजार 833 प्राविजन स्टोर के माध्मम से 16 हजार 905 लोगों द्वारा आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी की जा रही है। इसके साथ ही प्रदेश में 15 लाख 89 हजार लीटर दूध का उत्पादन हुआ और 8 हजार 552 गाड़ियों के माध्यम से 10 लाख 44 हजार लीटर दूध का वितरण किया गया है। दूध वितरण की व्यवस्था मजबूत हुई है। सरकारी डेयरी से दूध वितरण किया जा रहा है।

527 कम्युनिटी किचन शुरू, 1 लाख 37 हजार फूड पैकेट बांटे
इस दौरान लोगों तक भोजन पहुंचाने के लिए 527 कम्युनिटी किचन प्रदेश में चालू किए गए हैं। 1 लाख 37 हजार फूड पैकेट तैयार कर वितरित किए गए है। धार्मिक और सामाजिक संगठन भी इससे जुड़ रहे हैं। फूड पैकेट पुलिस के माध्यम से मुहैया कराएं जा रहे हैं। वाराणसी में मुसहर परिवारों में घर-घर जाकर राशन मुहैया कराया गया है। गांव-गांव राशन वितरित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी ने कोरोना के बचाव के लिए आवश्यकतानुसार वस्तुओं की खरीद के निर्देश दिए है। उन्होंने सफाई की व्यवस्था को सुदृढ़ करने को कहा है। वहीं दूसरे राज्यों के मुख्य सचिव से उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी लगातार संपर्क में हैं।

58 हजार 752 प्रधानों व 11 हजार 631 पार्षदों से संपर्क

अपर मुख्य सचिव गृह ने बताया कि प्रदेश में 1 करोड़ 94 लाख 44 हजार 201 राशन कार्ड होल्डरों को खाद्य एवं रसद विभाग ने राशन का वितरण किया है। इसमें 70 लाख 96 हजार 415 निशुल्क श्रेणी के लाभार्थी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सीएम हेल्प लाइन के माध्यम से 58 हजार 752 प्रधानों से फोन पर बात की गई है। 11 हजार 631 पार्षदों से भी संपर्क किया गया है। इस दौरान 11 हजार 912 समस्याओं का समाधान भी किया गया। लॉकडाउन के दौरान 4 हजार 642 एफआईआर दर्ज की गई हैं। इसमें 14 हजार 115 लोग शामिल हैं। 15 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया। इस दौरान 4.66 लाख वाहनों की चेकिंग की गई है।

15 हजार आइसोलेशन बेड की क्षमता
उन्होंने कहा कि प्रदेश की आठ प्रयोगशालाओं में लगातार परीक्षण हो रहा है। तीन प्रयोगशालाएं लखनऊ में हैं। कुल दो हजार 196 सैंपल लिए गए हैं। पांच हजार ले ज्यादा आइसोलेशन बेड तैयार हो चुके हैं। इसे बढ़ाकर 15 हजार बेड तक ले जाने की क्षमता है। प्राइवेट अस्पतालों ने भी ऑफर किया है कि जरूरत पड़ने पर वे अपने अस्पतालों को कोविड अस्पताल में परिवर्तित कर देंगे। कोरंटाइन के लिए छह हजार बेड का इंतजाम किया जा चुका है।

विदेश से आए 60 हजार लोगों की निगरानी
अमित मोहन प्रसाद ने कहा है कि अगर किसी को कोराना के लक्षण महसूस हों तो वह तत्काल सीएम हेल्प लाइन 1076 पर फोन कर सलाह ले सकता है। स्वास्थ्य विभाग की हेल्प लाइन पर भी सलाह और चिकित्सा सुविधा हासिल की जा सकती है। उन्होंने बताया कि इलाज के लिए त्रिस्तरीय व्यवस्था की गई है। जिलों सीएचसी को खाली कराकर कोविड अस्पताल बना दिया गया है। इन स्थानों पर स्टाफ  को लगातार ट्रेनिंग दी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग विदेशों से आने वाले करीब 60 हजार लोगों की निगरानी कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed