{"_id":"684ddaf02c86b45a600b2573","slug":"cm-yogi-inspected-the-defense-expo-ground-lucknow-news-c-13-lko1004-1250131-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सीएम योगी ने डिफेंस एक्सपो मैदान का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सीएम योगी ने डिफेंस एक्सपो मैदान का किया निरीक्षण
विज्ञापन
डिफेंस एक्स्पो मैदान का निरीक्षण करते सीएम योगी।
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार शाम को नवचयनित सिपाहियों को नियुक्ति पत्र बांटने के लिए वृंदावन योजना स्थित कार्यक्रम स्थल डिफेंस एक्सपो मैदान का निरीक्षण किया। यहां पर सीएम ने अधिकारियों के साथ सभी तैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री के साथ प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद, डीजीपी राजीव कृष्ण और लखनऊ पुलिस कमिश्नर भी उपस्थित रहे।
बता दें कि रविवार को राजधानी के डिफेंस एक्सपो मैदान में नवचयनित सिपाहियों को नियुक्ति पत्र बांटने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया है। वहीं, मुख्यमंत्री से पहले डीजीपी राजीव कृष्ण ने भी कार्यक्रम स्थल का दौरा कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। अधिकारियों ने बताया कि हजारों चयनित अभ्यर्थियों और उनके परिजनों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए कड़े सुरक्षा प्रबंध और यातायात व्यवस्था की तैयारी की जा रही है। डिफेंस एक्सपो मैदान में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम दोपहर 12 बजे शुरू होगा।