{"_id":"6a47bf8415d79ccd8300981c","slug":"cm-yogi-inquired-about-mahant-nritya-gopal-das-health-and-sought-updates-from-doctors-at-medanta-hospital-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: मेदांता पहुंचे सीएम योगी, महंत नृत्य गोपाल दास के स्वास्थ्य का जाना हाल; जल्द स्वस्थ होने की कामना की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: मेदांता पहुंचे सीएम योगी, महंत नृत्य गोपाल दास के स्वास्थ्य का जाना हाल; जल्द स्वस्थ होने की कामना की
Fri, 03 Jul 2026 07:26 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Fri, 03 Jul 2026 07:26 PM IST
सार
सीएम योगी ने महंत नृत्य गोपाल दास के स्वास्थ्य का हाल जाना। मेदांता अस्पताल जाकर चिकित्सकों से स्वास्थ्य की जानकारी ली। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सीएम योगी ने महंत नृत्य गोपाल दास का हाल जाना।
- फोटो : सूचना विभाग
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को राजधानी स्थित मेदांता अस्पताल जाकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के स्वास्थ्य का हाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से महंत नृत्य गोपाल दास के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके बेहतर उपचार के संबंध में निर्देश दिए। साथ ही उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की।
विज्ञापन
सीएम ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि श्री मणिरामदास छावनी के पूज्य महंत एवं श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास महाराज से आज मेदांता हॉस्पिटल में भेंट कर उनका कुशल-क्षेम जाना। चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य के विषय में जानकारी ली। प्रभु श्री राम की कृपा से उन्हें शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो, यही प्रार्थना है।
विज्ञापन