फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cm yogi inaugurated road to up board toppers village

सपा-बसपा के 10 वर्ष के शासन पर भारी हमारे 15 महीने : योगी

Sun, 05 Aug 2018 09:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 05 Aug 2018 09:27 PM IST
विज्ञापन
cm yogi inaugurated road to up board toppers village
सीएम योगी के साथ राजनाथ सिंह व केशव मौर्य

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास के लिहाज से सपा-बसपा के 10 वर्ष के शासन पर हमारे 15 महीने भारी हैं। प्रदेश में तेजी से सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। बुनियादी सुविधाओं का विकास और कानून-व्यवस्था में सुधार सरकार की प्राथमिकताओं में है। यही वजह है कि यूपी में तेजी से बाहरी निवेश भी आ रहा है।

विज्ञापन


योगी आदित्यनाथ रविवार को साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में लखनऊ मंडल की पीडब्ल्यूडी की 939 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं और 112 मेधावी छात्रों के घरों तक पक्के मार्गों के शिलान्यास व लोकार्पण के अवसर पर बोल रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मार्च 2017 में जब हमने सत्ता संभाली, तब 1 लाख 23 हजार किलोमीटर से ज्यादा लंबी सड़कों में गड्ढे ही गड्ढे थे। दंगे यूपी की पहचान बन चुके थे। बिजली कुछ जिलों को ही मिल रही थी। हमारी सरकार ने तेजी से इन खराब स्थितियों में सुधार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री और क्षेत्रीय सांसद राजनाथ सिंह के सहयोग से राजधानी के विकास के भी विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। स्मार्ट सिटी और अमृत योजना के अंतर्गत राजधानी विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रही है।

सपा के 5 वर्ष के शासन में महज 30994 किलोमीटर सड़कों का नवीनीकरण हुआ था, जबकि पिछले 15 महीनों में 54277 किलोमीटर सड़कों का नवीनीकरण हुआ है। पिछली सरकार 2750 बसावटों को संपर्क मार्ग से जोड़ सकी थी, पर हम 5700 से अधिक बसावटों तक पक्के मार्ग पहुंचा चुके हैं। राजमार्गों के निर्माण में यूपी ने लंबी छलांग लगाई है।

प्रदेश के अंदर 7600 किलोमीटर लंबे राजमार्ग थे, जो अब बढ़कर 11 हजार 110 किलोमीटर हो गए हैं। अंतरराज्यीय सड़कों के निर्माण के लिए 1350 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं। इससे इन सड़कों पर युद्ध स्तर पर कार्य हो रहा है। 

1828 किलोमीटर लंबे केंद्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण का काम भी पूरा हो चुका है। पंडित दीनदयाल योजना के तहत 26 तहसीलों और 81 विकास खंडों को टू लेन सड़कों से जोड़ने के लिए 1533 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया गया है।

विश्वस्तरीय शहर बनने की ओर अग्रसर लखनऊ 

योगी ने कहा कि लखनऊ को दिए जा रहे एलिवेटेड मार्ग पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में दिए शहीद पथ के बाद सबसे बड़ी सौगात हैं। राजधानी विश्वस्तरीय शहर बनने की ओर अग्रसर है। सरकार ने औद्योगिक विकास में लाल फीताशाही के अनावश्यक दखल की बाधा दूर कर दी है। सुरक्षा और बिजली आपूर्ति के मोर्चे पर भी विशेष काम किया है। पूर्ववर्ती सरकारों में विकास की गतिविधियां कुछ खास इलाकों तक ही सीमित रहती थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed