फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi inaugurated cancer hospital: Said - it is necessary to have a sense of charity, not business in the medical field

सीएम योगी ने किया कैंसर अस्पताल का शुभारंभ : बोले- चिकित्सा क्षेत्र में व्यवसाय नहीं चैरिटी का भाव होना जरूरी

Mon, 16 May 2022 08:22 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 16 May 2022 08:22 AM IST
सार

सीएम योगी ने कहा कि प्रदेशवासियों के लिए सरकार ने चिकित्सा क्षेत्र में तमाम सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। चिकित्सा क्षेत्र में रोज नए प्रयोग व आविष्कार हो रहे हैं। ऐसे में शासन के साथ-साथ अब प्राइवेट अस्पताल भी अपनी भागीदारी देने के लिए आगे आ रहे हैं। इससे स्थानीय स्तर पर लोगों को काफी मदद मिलेगी।

विज्ञापन
CM Yogi inaugurated cancer hospital: Said - it is necessary to have a sense of charity, not business in the medical field
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चिकित्सा में व्यवसाय नहीं बल्कि चैरिटी का भाव होना चाहिए। ज्यादा से ज्यादा निजी अस्पतालों को आयुष्मान योजना से जुड़कर मरीजों की सेवा करनी चाहिए मुख्यमंत्री रविवार को राजधानी में ग्लोब हेल्थ केयर अस्पताल के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों के लिए सरकार ने चिकित्सा क्षेत्र में तमाम सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। चिकित्सा क्षेत्र में रोज नए प्रयोग व आविष्कार हो रहे हैं। ऐसे में शासन के साथ-साथ अब प्राइवेट अस्पताल भी अपनी भागीदारी देने के लिए आगे आ रहे हैं। इससे स्थानीय स्तर पर लोगों को काफी मदद मिलेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि टाटा कैंसर अस्पताल में इलाज कराने वाले लोगों में सबसे ज्यादा उत्तर भारत के हैं। लखनऊ में एसजीपीजीआई के बाद कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर इंस्टीट्यूट का निर्माण कराया गया। अब निजी क्षेत्र में भी सुविधाएं बढ़ रही हैं। 1947 से 2017 तक उत्तर प्रदेश में 12 सरकारी मेडिकल कॉलेज थे, लेकिन 2017 के बाद महज पांच सालों में 59 मेडिकल कॉलेज बने। केंद्र सरकार की योजनाओं की मदद से यूपी तेजी से आगे बढ़ रहा है। यूपी ने कई मॉडल दिए। इंसेफेलाइटिस उन्मूलन के अंतिम चरणों में है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed