यूपी में एकीकृत आपात सेवा 112 का शुभारंभ, मुख्यमंत्री बोले- संवेदनशील बने पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि शांति व कानून का राज स्थापित करने में पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। पुलिस को बिना भेदभाव के हर नागरिक के प्रति मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए कानून का राज स्थापित करने की दिशा में कार्य करने की जरूरत है। इसलिए पुलिसकर्मी और अधिक संवेदनशील होकर आमजन की सुरक्षा करें।
सीएम शनिवार को एकीकृत आपात सेवा 112 व वरिष्ठ नागरिक सुरक्षा पहल (सवेरा) के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे। डायल 112 भवन में हुए समारोह में सीएम ने कहा कि अब लोगों को विभिन्न कार्यों के लिए अलग-अलग नंबर याद करने की जरूरत नहीं है। इसके लिए सभी आपातकालीन सेवाओं को एकीकृत किया गया है। इस सेवा के शुरू होने से रिस्पांस टाइम को कम करने में भी मदद मिलेगी। नई सेवा से पुलिसकर्मी तकनीक के साथ आमजन का भी विश्वास जीत सकते हैं।
सीएम ने कहा कि समय के अनुरूप पुलिस बल में अनेक सुधार किए गए हैं। तकनीक के सहारे पब्लिक फ्रेंडली बनकर पुलिस आमजन के नजदीक पहुंची है। अक्सर देखने में आता है कि कई जगहों खासकर नगरीय क्षेत्रों में बुजुर्ग दंपती अकेले रहते हैं। उनका कोई सहारा नहीं होता है। सवेरा पहल उनमें नया विश्वास पैदा करेगा। ऐसी पहल हमें महिला सुरक्षा के लिए भी करनी चाहिए। इसके लिए महिला सुरक्षा से जुड़े सेल को थाना स्तर पर गठित करने की जरूरत है।
यूपी डीजीपी बोले, आज का दिन ऐतिहासिक
डीजीपी ओपी सिंह ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। आज हम एक नई योजना के साथ आ रहे हैं। यूपी पुलिस के नए प्रयोगों में एक नई शुरुआत कर रहे हैं। यूपी 100 का नया नाम होगा 112। एक देश एक नागरिक एक सेवा शुरू कर रहे हैं।
वरिष्ठ नागरिकों के लिए सवेरा अभियान की शुरुआत गौरव की बात है। सीएम योगी के रूप में हमें मार्गदर्शक मिलना हमारे लिए गर्व की बात है। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान, पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह व प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य देवेश चतुर्वेदी समते तमार अधिकारी मौजूद थे।
रिस्पांस टाइम के साथ रूट चार्ट भी बने
सीएम ने कहा कि अभी कुछ समय तक नई सेवा 112 के साथ डॉयल 100 भी चालू रहेगा। बाद में 112 ही लगातार चलेगा। इसलिए डॉयल 112 को प्रमोट करना होगा। उन्होंने कहा कि 108 और 102 मेडिकल सेवाएं 1090 और सीएम हेल्पलाइन सभी सेवाएं एक साथ जुड़ने का बेहतर उदाहरण हैं।
अब रिस्पांस टाइम के साथ रूट चार्ट भी बने। प्रयागराज कुंभ और प्रवासी भारतीय दिवस के आयोजन में सभी ने कहा कि पुलिस का व्यवहार अच्छा लगा। पुलिस ने हर जगह पर अपनी दक्षता का परिचय दिया। अब जनता की अपेक्षा पर खरा उतरने की जरूरत है।