फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cm  Yogi hoists tricolour in Lucknow salutes it 77th Republic Day celebrated with great pomp

Republic Day: सीएम योगी ने फहराया तिरंगा, बोले-देश के संकल्पों को बढ़ाने में सहायक होगा ‘राष्ट्र प्रथम’ का भाव

Mon, 26 Jan 2026 09:40 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 26 Jan 2026 09:40 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 77वें गणतंत्र दिवस पर अपने आवास पर झंडा फहराया। प्रदेशवासियों को शुभकामना दी। कहा कि ‘राष्ट्र प्रथम’ का भाव देश के संकल्पों को बढ़ाने में मददगार होगा। आगे पढ़ें पूरा अपडेट...

विज्ञापन
Cm  Yogi hoists tricolour in Lucknow salutes it 77th Republic Day celebrated with great pomp
झंडे को सलामी देते सीएम योगी। - फोटो : सूचना विभाग

विस्तार

राजधानी लखनऊ में सोमवार को 77वें गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर झंडा फहराया। उन्होंने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। कहा कि 1950 में आज ही के दिन भारत का संविधान लागू हुआ था। 76 वर्ष की इस यात्रा में संविधान ने अनेक उतार-चढ़ाव देखे। लेकिन, इन सबके बावजूद ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के अपने संकल्पों के अनुरूप उत्तर से दक्षिण, पूरब से पश्चिम तक प्रत्येक भारतवासी के गौरव, भारत की एकात्मता और अखंडता के लक्ष्य को आगे बढ़ाते हुए हम सब नए भारत का दर्शन कर रहे हैं। इसमें संविधान की महत्वपूर्ण भूमिका है।

विज्ञापन


सीएम योगी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में स्वाधीनता आंदोलन ने नई ऊंचाइयां प्राप्त कीं। भारत की संविधान सभा के अध्यक्ष प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद, संविधान शिल्पी बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर, वर्तमान भारत के शिल्पकार लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल, क्रांतिकारियों के सिरमौर नेताजी सुभाष चंद्र बोस समेत देश की आजादी के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले भारत के महान सपूतों को श्रद्धांजलि दी। उनकी स्मृतियों को नमन किया। 

विज्ञापन
Trending Videos

Cm  Yogi hoists tricolour in Lucknow salutes it 77th Republic Day celebrated with great pomp
सरकारी आवास में आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी। - फोटो : सूचना विभाग
सीएम ने कहा कि 15 अगस्त 1947 को देश आजाद हुआ। डॉ राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में संविधान सभा के निर्माण के उपरांत 26 नवंबर 1949 को भारत ने अपने संविधान को अंगीकार किया। हर भारतवासी का दायित्व बनता है कि हम अपने संविधान के प्रति श्रद्धा व समर्पण भाव से कार्य करें। क्योंकि सम-विषम परिस्थितियों में यह देश का संबल बना है। संविधान की पंक्ति "हम भारत के लोग" हर भारतवासी के लिए प्रेरणा है। 
विज्ञापन

Cm  Yogi hoists tricolour in Lucknow salutes it 77th Republic Day celebrated with great pomp
सरकारी आवास में आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी। - फोटो : सूचना विभाग
सीएम योगी ने आगे कहा कि जब भी हम संविधान की मूल भावनाओं का अनादर करते हैं, तो भारत मां के उन महान सपूतों का भी अनादर करते हैं, जिनके दम पर देश स्वतंत्र हुआ। हर नागरिक का यह दायित्व है कि संविधान के प्रति श्रद्धा व समर्पण भाव रखे। हमारे लिए यह पवित्र दस्तावेज है, जो हर विपरीत परिस्थितियों में हमारा मार्गदर्शक होगा।  
विज्ञापन

Cm  Yogi hoists tricolour in Lucknow salutes it 77th Republic Day celebrated with great pomp
विधानभवन के सामने गणतंत्र दिवस पर आयोजित समारोह। - फोटो : सूचना विभाग
उन्होंने कहा कि न्याय, समता व बंधुता, संविधान के तीन शब्द हैं। हर नागरिक को बिना भेदभाव न्याय मिले। जाति, मत-मजहब, भाषा व क्षेत्र के आधार पर भेदभाव न हो। परस्पर समता व बंधुता का माहौल आगे बढ़ेगा तो भारत को विकसित बनाने के पीएम मोदी के अभियान को कोई नहीं रोक सकता। विकसित भारत की संकल्पना हर भारतवासी के लिए गौरव का क्षण होना चाहिए। 

Cm  Yogi hoists tricolour in Lucknow salutes it 77th Republic Day celebrated with great pomp
विधानभवन के सामने गणतंत्र दिवस पर आयोजित समारोह। - फोटो : सूचना विभाग
सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी कहते हैं कि इन तीन शब्दों ने भारत के संविधान को दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में स्थापित करने में सबसे बड़ी भूमिका का निर्वहन किया है। आजादी के पूर्व देश को सामाजिक रूप से तोड़ने के लिए अनेक दुष्चक्र प्रारंभ हुए थे। देश को विभाजित करने के लिए भाषाई, क्षेत्र व जाति के आधार पर अनेक षडयंत्र रचे गए थे, लेकिन ये षडयंत्र अधिक दिन तक टिक नहीं पाए। जब भी संविधान के मूल भाव को कमजोर करने की साजिश होती है तो कहीं न कहीं से एक सुगबुगाहट भी शुरू हो जाती है। यह उन भावों को कमजोर करती है, जो न्याय के सिद्धांतों के विपरीत हों। भारत का संविधान समष्टि के भाव के साथ जोड़ने की नई प्रेरणा देता है। 

Cm  Yogi hoists tricolour in Lucknow salutes it 77th Republic Day celebrated with great pomp
झंडे को सलामी देते सीएम योगी। - फोटो : cm yogi X handle
सीएम ने कहा कि कोई व्यक्ति खुद को न्याय, संविधान व व्यवस्था से ऊपर मानता है तो वह भारत के संविधान की अवमानना करता है। कोई व्यक्ति यह कहेगा कि मैं जो कहूंगा, वही सही है, यह नहीं चल सकता। आज का दिन भारत के संविधान के प्रति समर्पण भाव के साथ बढ़ने और उन संकल्पों को आगे बढ़ाने की नई प्रेरणा का दिवस है। सभी प्रदेशवासी भारत के संविधान को सम्मान देते हैं। सीएम योगी ने राष्ट्रनायकों के ध्येय ‘राष्ट्र प्रथम’ का जिक्र करते हुए कहा कि राष्ट्र प्रथम भाव का दस्तावेज संविधान के रूप में हमारे सामने है। यह देश के संकल्पों को आगे बढ़ाने में मददगार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed