फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cm yogi, governor and others pays tribute to kargil martyrs in lucknow

कारगिल विजय दिवस पर सीएम योगी, राज्यपाल राम नाईक समेत अन्य ने शहीदों को किया नमन

Fri, 26 Jul 2019 11:50 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Fri, 26 Jul 2019 11:50 AM IST
विज्ञापन
cm yogi, governor and others pays tribute to kargil martyrs in lucknow
शहीदों को श्रद्धांजलि देते सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
कारगिल विजय दिवस पर शुक्रवार को राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। शुक्रवार सुबह लखनऊ स्थित कारगिल शहीद स्मृति वाटिका में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। वहीं राज्यपाल ने भी मध्य कमान पहुंचकर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस मौके पर मध्य कमान के प्रमुख ने पूरे सम्मान के साथ शहीदों को नमन किया। साथ ही उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने भी शहीदों को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की। 
विज्ञापन


भारतीय सेना ने 26 जुलाई 1999 को कारगिल युद्ध में विजय पताका फहराई थी। इस युद्ध को हुए शुक्रवार को 20 साल पूरे हो गए। लखनऊ में जांबाजों की याद में कारगिल शहीद स्मृति वाटिका बनाई गई थी। विजय दिवस के दिन यहां शहदों को नमन करने के लिए दूर दूर से लोग आते हैं।
विज्ञापन


विजय दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पाकिस्तान के साथ हुए युद्ध में सैनिकों ने विपरीत परिस्थतियों में भी देश को विजय दिलाने का काम किया था। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने करगिल में घुसपैठ कर भारत पर युद्ध थोपा था जिसका करारा जवाब हमारी सेना ने दिया। भारतीय सैनिकों ने विपरीत परिस्थितियों में अपने पराक्रम का परिचय देते हुए 26 जुलाई को कारगिल विजय दिलाई थी। आज का दिन भारत के शौर्य, पराक्रम और स्वाभिमान का दिन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed