{"_id":"69f4316d4b3759f14d06dae6","slug":"cm-yogi-gift-travelers-can-zoom-along-ganga-expressway-for-15-days-without-paying-any-toll-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ganga Expressway: सीएम योगी का तोहफा, 15 दिन तक बिना टोल दिए यात्री गंगा एक्सप्रेसवे पर भर सकेंगे फर्राटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ganga Expressway: सीएम योगी का तोहफा, 15 दिन तक बिना टोल दिए यात्री गंगा एक्सप्रेसवे पर भर सकेंगे फर्राटा
Fri, 01 May 2026 11:08 AM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Fri, 01 May 2026 11:08 AM IST
सार
Ganga Expressway: सीएम योगी ने गंगा एक्सप्रेसवे पर यात्रियों को बड़ा तोहफा दिया है। संचालन के 15 दिन तक बिना टोल दिए यात्री इस पर फर्राटा भर सकेंगे। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
गंगा एक्सप्रेसवे
- फोटो : एआई जेनरेटेड
विस्तार
गंगा एक्सप्रेसवे पर यात्रा संचालन से 15 दिन तक टोल फ्री रहेगी। ताकि, आम जनता इस पर यात्रा का अनुभव ले सके। इसकी घोषणा सीएम योगी आदित्यनाथ ने की है। इसको लेकर यूपीडा ने मैसर्स आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर और मैसर्स अडानी इंफ्रास्ट्रक्चर को निर्देशित कर दिया है। यह आदेश अंतिम प्रमाणपत्र के बाद जारी किया गया है।
विज्ञापन
दरअसल, गंगा एक्सप्रेसवे का विकास पीपीपी मॉडल के तहत DBFOT (टोल) आधार पर किया गया है। इसके तहत कन्सेशनायर को 27 वर्षों की रियायत अवधि के लिए टोल वसूलने का अधिकार है। 15 दिन की टोल छूट की प्रतिपूर्ति राज्य सरकार/यूपीडा द्वारा कन्सेशनायर को की जाएगी।
विज्ञापन
बताते चलें कि गंगा एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी आधारभूत परियोजनाओं में से एक है, जो पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश को जोड़ते हुए तेज और सुरक्षित आवागमन की सुविधा प्रदान करेगा।
विज्ञापन