फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi gave strict instructions: DM and SSP should solve the problem of traders at the district level itself

सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश : डीएम और एसएसपी जिले स्तर पर ही निपटाएं व्यापारियों की समस्या

Tue, 20 Jul 2021 08:37 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 20 Jul 2021 08:37 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारियों के जमीनी विवाद, नए उपक्रम को चालू करने के लिए जमीन की जरूरत, कानून व्यवस्था, अराजक तत्वों के मामले, बिजली, पानी, साफ -सफाई के साथ उनकी सभी शिकायतों की सुनवाई पर खास फोकस किया जाए।

विज्ञापन
CM Yogi gave strict instructions: DM and SSP should solve the problem of traders at the district level itself
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी डीएम और एसपी को व्यापारियों से संबंधित समस्याओं का निस्तारण जिले स्तर पर ही करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को हर महीने में एक निर्धारित करके उस दिन व्यापार मंडल और उद्योग प्रतिनिधियों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित करने के भी निर्देश दिए हैं। जिसके तहत जिले स्तर पर ही बड़े व छोटे सभी व्यापारियों की समस्याओं की सुनवाई करते हुए त्वरित निस्तारण किया जाएगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने यह निर्देश मंगलवार को व्यापार और उद्योग प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं और जरूरतों की मेरिट के आधार पर समाधान कराया जाए। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के जमीनी विवाद, नए उपक्रम को चालू करने के लिए जमीन की जरूरत, कानून व्यवस्था, अराजक तत्वों के मामले, बिजली, पानी, साफ -सफाई के साथ उनकी सभी शिकायतों की सुनवाई पर खास फोकस किया जाए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के निर्देश पर संतोष जताते हुए व्यापारियों ने भी उसका स्वागत किया है। व्यापारियों ने कहा सीएम के इस फैसले से निर्धारित समय पर जिले में ही समस्याओं का निदान होने से व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी। लखनऊ महानगर सर्राफा एसोसिएशन के महामंत्री राहुल गुप्ता ने बताया कि संवाद कार्यक्रम से सीधे तौर पर व्यापारियों को लाभ मिलेगा। जब जिले स्तर पर ही डीएम व एसपी समस्याओं का निस्तारण करेंगे तो व्यापारियों के सामने आने वाली चुनौतियां दूर हो सकेंगी। उप्र कपड़ा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अशोक मोतियानी ने फैसले के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि संवाद कार्यक्रम से बड़े व छोटे व्यापारियों की समस्याओं का निदान समय पर होगा। यह एक सराहनीय पहल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed