फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi gave many important instructions for management of Kovid-19, Global Tender for Kovid Vaccination

कोविड-19 प्रबंधन के लिए सीएम योगी ने दिए कई महत्वपूर्ण निर्देश, कोविड टीकाकरण के लिए ग्लोबल टेंडर

Thu, 29 Apr 2021 07:20 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 29 Apr 2021 07:20 PM IST
सार

प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू अब हर सप्ताह के शुक्रवार रात 8 बजे से मंगलवार सुबह 7 बजे तक लागू रहेगा। इस अवधि में केवल आवश्यक और अनिवार्य सेवाएं ही जारी रहेंगी। औद्योगिक गतिविधियां और वैक्सीनेशन कार्य साप्ताहिक बंदी में भी होगा।

विज्ञापन
CM Yogi gave many important instructions for management of Kovid-19, Global Tender for Kovid Vaccination
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू अब हर सप्ताह के शुक्रवार रात 8 बजे से मंगलवार सुबह 7 बजे तक लागू रहेगा। इस अवधि में केवल आवश्यक और अनिवार्य सेवाएं ही जारी रहेंगी। औद्योगिक गतिविधियां और वैक्सीनेशन कार्य साप्ताहिक बंदी में भी होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बृहस्पतिवार को टीम-11 की बैठक में कहा कि प्रदेश में कोविड संक्रमण से स्वस्थ होने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में हमें और सतर्कता बरतनी होगी। संक्रमण प्रसार को कम करने में कोरोना कर्फ्यू बहुत उपयोगी हो रही है। ऐसे में अब शुक्रवार रात 8 बजे से मंगलवार प्रात: 7 बजे तक साप्ताहिक बन्दी होगी। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में रात्रिकालीन कोरोना कर्फ्यू और साप्ताहिक बंदी प्रभावी है।
विज्ञापन


नर्सिंग होम, निजी अस्पतालों की पंजीयन अवधि तीन माह स्वत: बढ़ी
मुख्यमंत्री ने कोविड से लड़ाई में सरकार के साथ खड़े नर्सिंग होम और निजी अस्पतालों को बड़ी राहत दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी नर्सिंग होम और निजी अस्पतालों की पंजीयन अवधि को तीन माह का स्वत: विस्तार दिया जाए। इस संबंध में तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑक्सीजन की आपूर्ति हर दिन बेहतर
मुख्यमंत्री ने कहा कि ऑक्सीजन की आपूर्ति हर दिन बेहतर हो रही है। रुड़की, देहरादून, जमशेदपुर, बोकारो आदि क्षेत्रों से ऑक्सीजन की आपूर्ति हो रही है। बुधवार की तरह बृहस्पतिवार को भी 650 मीट्रिक टन से अधिक की आपूर्ति होनी है। सभी छोटे-बड़े अस्पतालों की जरूरत पर नजर रखी जाए। उन्हें आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाए। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन टैंकरों की उपलब्धता बढ़ाने के सभी प्रयास किए जा रहे हैं। विदेश से भी टैंकरों की आपूर्ति है। उद्योग जगत से भी सहयोग मिल रहा है। 64 टैंकर इसी कार्य में लगाये गए हैं। 20 टैंकर विभिन्न जिलों में सीधे अस्पतालों को आपूर्ति कर रहे हैं। केंद्र से भी आठ नए टैंकर मिल रहे हैं।  

जमाखोरी के खिलाफ कार्रवाई के फरमान

मुख्यमंत्री ने कहा कि ने कोविड संक्रमण की तेज दर में मरीजों की तादाद बढ़ी है। इस बार की लहर में ऑक्सीजन की मांग सामान्य से कई गुना अधिक बढ़ी है। इस संबंध में व्यवस्था कराई जा रही है। किंतु कुछ लोग अनावश्यक भय के कारण ऑक्सीजन सिलिंडर की जमाखोरी करने में लग गए हैं। रेमेडेसीवीर जैसी जीवनरक्षक मानी जा रही दवा की कालाबाजारी कर रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। आपदा की इस स्थिति में मुनाफाखोरी की घटनाएं शर्मनाक हैं। इस पर कार्रवाई की जाए।

टेलीकन्सल्टेशन को और प्रभावी बनाएं
मुख्यमंत्री ने कहा कि टेलीकन्सल्टेशन को और प्रभावी बनाएं। नॉन कोविड मरीजों को भी टेलीकन्सल्टेशन की सुविधा मिले। चिकित्सकों से संपर्क नम्बर, समय और विशेषज्ञता के बारे में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। विशेषज्ञ चिकित्सकों का पैनल गठित किया जाए। लोगों को सही जानकारी दी जाए कि किसे अस्पताल में भर्ती होना जरूरी है, किसे रेमेडेसीवीर की जरूरत है और किन मरीज को ऑक्सीजन की अनिवार्यता है। अनावश्यक भय और अज्ञानता के कारण लोग इन आवश्यक चीजों के संग्रह कर रहे हैं। इससे व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। 

फर्जी चिकित्सक मानवता के अपराधी
मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछेक जिलों में कुछ अस्पतालों द्वारा मरीजों से अवैध वसूली की शिकायत मिली है। फर्जी चिकित्सकों की भी खबरें आई हैं। यह लोग मानवता के अपराधी हैं। इन की सार्वजिनक निंदा होनी चाहिए। पुलिस ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

कोविड वॉरियर्स से अभद्रता अस्वीकार्य
मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सेवा से जुड़े कोविड वॉरियर्स के साथ अभद्रता की घटनाओं की निंदा की है। स्वास्थ्यकर्मी पूरी प्रतिबद्धता के  साथ लोगों की सेवा में दिन-रात लगे हुए हैं। उनके साथ अभद्रता कतई स्वीकार नहीं की जा सकती। जिला प्रशासन ऐसी घटनाओं पर कठोरतम कार्रवाई करें। प्रत्येक दशा में स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित कराई जाए।

कोविड टीकाकरण के लिए ग्लोबल टेंडर

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड टीकाकरण का कार्य सुचारू रूप से संचालित हो, इसके लिए प्रदेश सरकार ने ग्लोबल टेंडर जारी करने का निर्णय लिया है। सीरम इंस्टिट्यूट और भारत बायोटेक को 50-50 लाख डोज का ऑर्डर दे दिया गया है। इसके अलावा 4-5 करोड़ डोज के लिए ग्लोबल टेंडर जारी किया जाए। इस कार्यवाही को तुरंत आगे बढ़ाया जाए। एक मई से 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का टीकाकरण होगा।

कोविड प्रबंधन के लिए अब सेक्टर प्रणाली
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड प्रबंधन को और व्यवस्थित करने के लिए जिलों में सेक्टर प्रणाली लागू की जाए। सेक्टर मैजिस्ट्रेट क्षेत्रों में लगातार भ्रमण करें। हर छोटी-बड़ी गतिविधियों पर सीधी नजर रखें। हर जरूरतमंद को सरकारी नीतियों के अनुरुप सभी जररूरी मदद उपलब्ध कराएं। यह व्यवस्था जनहित में उपयोगी होगी।

 

 

पुलिस लाइन में बनाएं कोविड सहायता केंद्र
मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिसकर्मियों की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिहाज से विशेष प्रयास की जरूरत है। गृह विभाग और स्वास्थ्य विभाग के परस्पर समन्वय से पुलिस लाइन में आवश्यक प्रबंध किए जाएं। प्रत्येक पुलिस लाइन में कोविड सहायता केंद्रो तथा आइसोलेशन वार्ड की सुविधा होनी चाहिए।

विधायक, जज और आईएएस अधिकारी के योगदान को किया याद
मुख्यमंत्री ने विधायक केसर सिंह, सुरेश श्रीवास्तव और रमेश दिवाकर, हाइकोर्ट के जज वीके श्रीवास्तव और राजस्व परिषद के अध्यक्ष वरिष्ठ आईएएस दीपक त्रिवेदी के असामयिक निधन को अत्यंत दु:खद बताया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इन गणमान्य जनों द्वारा लंबे सार्वजनिक जीवन में समाज हित में किए गए कार्यों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करती है। उन्होंने इनके परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed