फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cm yogi gave assurance cancer patient for treatment

सीएम योगी ने सुनी गुहार, .... और छलक पड़ी आंखे, जानें क्या था मामला

Fri, 19 Jan 2018 01:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 19 Jan 2018 01:18 PM IST
विज्ञापन
cm yogi gave assurance cancer patient for treatment
सीएम ट्रॉमा सेंटर में - फोटो : amarujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को जब केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर पहुंचे तो वहां एक तीमारदार वीरेंद्र कुमार उनके पैरों पर गिर पड़ा। सीएम के पूछने पर उसने बताया कि उसकी पत्नी शांति देवी (27) को ब्लड कैंसर है और इलाज पर पांच लाख का खर्च डॉक्टरों ने बताया है। वीरेंद्र कुमार ने रोते हुए बताया कि उसके पास फूटी कौड़ी भी नहीं।
विज्ञापन


इस पर सीएम योगी ने उसे मुख्यमंत्री कोष से इलाज कराने का आश्वासन दिया। अंबेडकरनगर निवासी कैंसर रोगी शांति का इलाज केजीएमयू के हिमेटोलॉजी विभाग में चल रहा है। डॉक्टरों ने इलाज पर पांच लाख रुपये का खर्च बताया है। बीपीएल कार्ड न होने के कारण शांति देवी का इलाज नहीं हो पा रहा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को जब वीरेंद्र को पता चला कि सीएम ट्रॉमा सेंटर आ रहे हैं तो वह मदद की आस लिए वहां पहुंचा था। उसने सीएम को प्रार्थना पत्र सौंपा, जिसे डीएम कौशल राज शर्मा को सौंप उन्होंने मदद सुनिश्चित कराने को कहा है। केजीएमयू के सीएमएस डॉ. एसएन शंखवार ने बताया कि महिला मरीज के इलाज में पैसे की कमी आड़े नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मरीज को विपन्न श्रेणी में रखकर इलाज होगा। वीरेंद्र बेहद उदास और दुखी मन से ट्रॉमा सेंटर आया था, लेकिन जब सीएम योगी ने उसे मदद का आश्वासन दिया तो उसकी आंखें मारे खुशी के छलक पड़ीं। कृतज्ञ भाव से नतमस्तक हो कर बोला, बड़ी उम्मीद लिए आए थे, मुख्यमंत्री जी ने हमारी सुन ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed