{"_id":"609e6cd6d5164d133439ff9b","slug":"cm-yogi-expressed-resentment-over-firing-in-chitrakoot-district-jail-sought-report-in-six-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट जिला जेल में फायरिंग पर सीएम योगी ने जताई नाराजगी, छह घंटे में मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट जिला जेल में फायरिंग पर सीएम योगी ने जताई नाराजगी, छह घंटे में मांगी रिपोर्ट
Fri, 14 May 2021 06:04 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 14 May 2021 06:04 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चित्रकूट जिला जेल में फायरिंग की घटना पर कड़ी नाराजगी जताते हुए महानिदेशक जेल से छह घंटे में रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन
चित्रकूट जेल।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चित्रकूट जिला जेल में फायरिंग की घटना पर मुख्यमंत्री योगी ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने प्रदेश के महानिदेशक जेल आनंद कुमार से छह घंटे में इस मामले की पूरी रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने कहा कि मंडलायुक्त चित्रकूटधाम मंडल डीके सिंह, पुलिस महानिरीक्षक चित्रकूट धाम के. सत्यनारायण और डीआइजी जेल, मुख्यालय लखनऊ संजीव त्रिपाठी की टीम संयुक्त इस घटना की जांच कर रिपोर्ट पेश करेगी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि चित्रकूट जिला जेल रगौली में शुक्रवार सुबह कैदी अंशुल दीक्षित ने फायरिंग कर मेराजुद्दीन और मुकीम काला की हत्या कर दी। मुकीम काला पश्चिम उत्तर प्रदेश का बड़ा बदमाश था। वहीं पुलिस कार्रवाई में अंशुल दीक्षित भी मारा गया। जेल के अंदर फायरिंग से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूत्रों के अनुसार मृतक बंदी कुछ दिनों पूर्व बाहरी जेल से यहां शिफ्ट हुआ था। मुकीम पर हत्या, लूट, रंगदारी, अपहरण, फिरौती जैसे 35 से ज्यादा मुकदमे दर्ज थे।
विज्ञापन
चित्रकूट जेल की घटना में मृत मेराजुद्दीन उर्फ मेराज अली को जिला जेल बनारस से प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरित करके चित्रकूट जेल लाया गया था। जबकि दूसरे मृत कैदी मुकीम काला को जिला जेल सहारनपुर से प्रशासनिक आधार पर चित्रकूट जेल लाया गया था।
विज्ञापन