फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi expressed resentment over firing in Chitrakoot District Jail, sought report in six hours

चित्रकूट जिला जेल में फायरिंग पर सीएम योगी ने जताई नाराजगी, छह घंटे में मांगी रिपोर्ट

Fri, 14 May 2021 06:04 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 14 May 2021 06:04 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चित्रकूट जिला जेल में फायरिंग की घटना पर कड़ी नाराजगी जताते हुए महानिदेशक जेल से छह घंटे में रिपोर्ट तलब की है।

विज्ञापन
CM Yogi expressed resentment over firing in Chitrakoot District Jail, sought report in six hours
चित्रकूट जेल। - फोटो : amar ujala

विस्तार

चित्रकूट जिला जेल में फायरिंग की घटना पर मुख्यमंत्री योगी ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने प्रदेश के महानिदेशक जेल आनंद कुमार से छह घंटे में इस मामले की पूरी रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने कहा कि मंडलायुक्त चित्रकूटधाम मंडल डीके सिंह, पुलिस महानिरीक्षक चित्रकूट धाम के. सत्यनारायण और डीआइजी जेल, मुख्यालय लखनऊ संजीव त्रिपाठी की टीम संयुक्त इस घटना की जांच कर रिपोर्ट पेश करेगी।

विज्ञापन

गौरतलब है कि चित्रकूट जिला जेल रगौली में शुक्रवार सुबह कैदी अंशुल दीक्षित ने फायरिंग कर मेराजुद्दीन और मुकीम काला की हत्या कर दी। मुकीम काला पश्चिम उत्तर प्रदेश का बड़ा बदमाश था। वहीं पुलिस कार्रवाई में अंशुल दीक्षित भी मारा गया। जेल के अंदर फायरिंग से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूत्रों के अनुसार मृतक बंदी कुछ दिनों पूर्व बाहरी जेल से यहां शिफ्ट हुआ था। मुकीम पर हत्या, लूट, रंगदारी, अपहरण, फिरौती जैसे 35 से ज्यादा मुकदमे दर्ज थे। 
विज्ञापन


चित्रकूट जेल की घटना में मृत मेराजुद्दीन उर्फ मेराज अली को जिला जेल बनारस से प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरित करके चित्रकूट जेल लाया गया था। जबकि दूसरे मृत कैदी मुकीम काला को जिला जेल सहारनपुर से प्रशासनिक आधार पर चित्रकूट जेल लाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed