Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi expressed gratitude towards PM Modi and Shah, said - New India is moving towards becoming a superpower

Lucknow : सीएम योगी ने पीएम मोदी और शाह के प्रति जताया आभार, बोले- नया भारत महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर

Fri, 22 Dec 2023 12:37 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 22 Dec 2023 12:37 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में 'नया भारत' 'स्व' के संकल्प के साथ महाशक्ति बनने की ओर निरंतर आगे बढ़ रहा है। राज्य सभा में 'अपने' तीन नए आपराधिक न्याय कानूनों के पारित होने से 'स्वदेशी न्याय प्रणाली' की स्थापना हुई है।

विज्ञापन
CM Yogi expressed gratitude towards PM Modi and Shah, said - New India is moving towards becoming a superpower
अमित शाह, सीएम योगी व पीएम मोदी

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 'नया भारत' 'स्व' के संकल्प के साथ महाशक्ति बनने की ओर निरंतर आगे बढ़ रहा है। राज्य सभा में 'अपने' तीन नए आपराधिक न्याय कानूनों के पारित होने से 'स्वदेशी न्याय प्रणाली' की स्थापना हुई है।

विज्ञापन


एक्स पर योगी ने लिखा कि आजादी के अमृत काल में प्राप्त ये नए कानून, अपराध और आतंकवाद के प्रति प्रधानमंत्री की ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति को सशक्त करने के साथ ही समस्त नागरिकों के अधिकारों को संरक्षित करते हुए देश में एक पारदर्शी, त्वरित एवं सुविधाजनक न्याय व्यवस्था के एक नए युग का आरंभ करेंगे। उन्होंने कहा कि देश वासियों को गुलामी की निशानी से मुक्ति दिलाने वाला यह निर्णय ऐतिहासिक है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रति आभार जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed