फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi described SIR as an effort to strengthen democratic heritage

यूपी: सीएम योगी ने एसआईआर को बताया लोकतांत्रिक विरासत मजबूत करने का प्रयास, युवाओं से की ये अपील

Mon, 05 Oct 2026 09:46 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Mon, 05 Oct 2026 09:46 AM IST
सार

सीएम योगी ने एसआईआर को लोकतांत्रिक विरासत मजबूत करने का प्रयास बताया। एक्स पर पोस्ट करके उन्होंने युवाओं से मतदाता सूची में अपने नाम जुड़वाने की अपील की। आगे पढ़ें विस्तार से...

विज्ञापन
CM Yogi described SIR as an effort to strengthen democratic heritage
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीएम योगी आदित्यनाथ ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लोकतांत्रिक विरासत को और सुदृढ़ करने का महत्वपूर्ण प्रयास बताया है। उन्होंने मतदाता सूची में दर्ज मृतक, स्थायी रूप से स्थानांतरित और डुप्लीकेट प्रविष्टियों के नियमानुसार सत्यापन की जरूरत बताई। साथ ही 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले युवाओं से मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने की अपील की।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि भारत युगों से लोकतांत्रिक मूल्यों का संरक्षक रहा है। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण अपने लोकतांत्रिक विरासत को और मजबूत करने का महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने कहा कि मृतक, स्थायी रूप से स्थानांतरित और डुप्लीकेट प्रविष्टियों का नियमानुसार सत्यापन आवश्यक है।

विज्ञापन

अपात्र नामों की पहचान कर हटाना जरूरी

सीएम योगी ने कहा कि सभी जागरूक मतदाताओं को ध्यान रखना चाहिए कि मतदाता सूची में अवैध रूप से दर्ज अपात्र नामों की पहचान कर उन्हें नियमानुसार हटाना जरूरी है। उन्होंने इसे भारत की सुरक्षा, एकता और अखंडता के लिए अनिवार्य बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

18 वर्ष की उम्र पूरी करने वालों से नाम जुड़वाने की अपील

सीएम ने कहा, "मेरी अपील है कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे प्रत्येक युवा साथी अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य जुड़वाएं।" उन्होंने युवाओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।



अंत में सीएम योगी ने लोगों से शुद्ध, सशक्त और पारदर्शी मतदाता सूची के निर्माण में सहभागी बनने की अपील की। उन्होंने कहा कि सही और पारदर्शी मतदाता सूची लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed