फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Decision Following Meeting—Official Convoys to be Halved Appeal Issued to Observe Vehicle-Free Day

बैठक के बाद CM योगी का फैसला: नेता और अधिकारियों के काफिले होंगे आधे; वर्क फ्रॉम होम पर जोर देने का निर्देश

Wed, 13 May 2026 12:52 AM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: विकास कुमार Updated Wed, 13 May 2026 12:52 AM IST
सार

मुख्यमंत्री ने बिजली और खाद्य तेल की खपत कम करने का भी आह्वान किया। उन्होंने घरेलू पर्यटन, स्थानीय उत्पादों, प्राकृतिक खेती और छत पर सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

विज्ञापन
CM Yogi Decision Following Meeting—Official Convoys to be Halved Appeal Issued to Observe Vehicle-Free Day
योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नागरिकों से प्रधानमंत्री के आह्वान का पालन करने की अपील की है। उन्होंने ईंधन खपत कम करने और ऊर्जा-बचत की आदतें अपनाने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने अनावश्यक सोने की खरीद से बचने का भी आग्रह किया। 

विज्ञापन

वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा देने पर जोर
उन्होंने अधिकारियों के काफिले में वाहनों की संख्या में 50 फीसदी कमी का निर्देश दिया। साथ ही प्रदेश में वर्क फ्रॉम होम की संस्कृति को भी प्राथमिकता देने की अपील की। उन्होंने पीएनजी, मेट्रो, पब्लिक ट्रांसपोर्ट, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों आदि के उपयोग पर विशेष बल दिया। मुख्यमंत्री जी का सरकारी बैठकों, सेमिनारों, कॉन्फ्रेंस, वर्कशॉप आदि के वर्चुअली आयोजन पर जोर रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दुनिया में उथल-पुथल है
मुख्यमंत्री ने वैश्विक हालात को देखते हुए प्रधानमंत्री के आह्वान से प्रदेशवासियों को जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि दुनिया में उथल-पुथल है, ऐसे में सभी को सावधानी बरतनी होगी। प्रधानमंत्री के आह्वान का पालन करने के लिए राज्यों को तैयार रहना होगा। 

विज्ञापन

सप्ताह में एक दिन नो व्हीकल डे
मुख्यमंत्री ने कहा कि मंत्री, सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि सप्ताह में एक दिन पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करें। सप्ताह में एक दिन नो व्हीकल डे आयोजित किया जाए। इस अभियान से सरकारी कर्मचारियों, स्कूलों-कॉलेजों के विद्यार्थियों समेत समाज के विभिन्न वर्गों को भी जोड़ें। 

सप्ताह में दो दिन वर्क फ्रॉम होम
औद्योगिक विकास विभाग व आईआईडीसी द्वारा औद्योगिक संस्थानों, बड़े स्टार्टअप्स आदि में वर्क फ्रॉम होम के लिए प्रेरित किया जाए। वहीं जहां बड़ी संख्या में कार्मिक कार्यरत हैं, उन्हें सप्ताह में दो दिन वर्क फ्रॉम होम की अनुशंसा के लिए राज्य स्तर पर एडवाइजरी जारी की जाए। 

50 प्रतिशत आंतरिक बैठकें वर्चुअली की जाएं
शिक्षा विभाग के सेमिनारों, बैठकों, वर्कशॉप समेत सरकारी बैठकों आदि का आयोजन वर्चुअली माध्यम से किया जाए। राज्य सचिवालय/निदेशालय की 50 प्रतिशत आंतरिक बैठकें भी वर्चुअली की जाएं। स्कूल-कॉलेजों में स्कूली बस के प्रयोग को प्रोत्साहित करें। आवश्यकता पड़ने पर परिवहन निगम की बसों को भी स्कूलों से जोड़ा जाए। पीक ऑवर में ईंधन का उपयोग कम करने के लिए कार्यालय समय को अलग-अलग बैचों में बांटा जा सकता है। 

पब्लिक ट्रांसपोर्ट सेवाओं को बढ़ाया जाए
मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक परिवहन, साइक्लिंग, कार पूलिंग, ईवी के प्रयोग पर जोर दिया। कहा कि जिन शहरों में मेट्रो का संचालन हो रहा है, वहां लोग इसका अधिकतम प्रयोग करें। अधिक मांग वाले मार्गों पर बस समेत पब्लिक ट्रांसपोर्ट सेवाओं को बढ़ाया जाए। 

प्रदेशवासियों से बिजली बचाने की अपील
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से विद्युत बचाने की भी अपील की। साथ ही कहा कि सरकारी भवनों, घरों, निजी प्रतिष्ठानों आदि में अनावश्यक बिजली का प्रयोग न हो। निजी प्रतिष्ठानों/व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स आदि में रात 10 बजे के बाद सजावटी लाइटों का न्यूनतम प्रयोग हो। सार्वजनिक साइकिलिंग शेयरिंग योजना को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि अगले छह माह तक  गैर आवश्यक विदेशी यात्राएं न करें। 

संग्रहालयों, स्मारकों आदि को कुछ समय निःशुल्क किए जाने का निर्देश
सीएम ने नागरिकों, वेडिंग प्लानर्स आदि से देश में ही आयोजन करने की अपील की। कहा कि यूपी में भी हैरिटेज, ईको साइट्स, किले समेत अनेक अच्छे स्थल हैं, वहां भी डेस्टिनेशन वेडिंग को बढ़ावा दें। विजिट माई स्टेट अभियान शुरू किया जाए, जिसमें वेलनेस, ईको, ग्रामीण, वन्यजीव तथा खानपान पर आधारित पर्यटन को बढ़ावा मिले। यूपी पहला राज्य है, जिसने 'वन डिस्ट्रिक्ट, वन कुजीन' को लागू किया। सीएम ने संग्रहालयों, स्मारकों आदि को कुछ समय निःशुल्क किए जाने का निर्देश दिया। 

पर्यटन विभाग होटल, एयरलाइंस, टूर ऑपरेटर, ट्रेवल एजेंट आदि के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दे। उन्होंने कहा कि दुनिया में जहां भी उत्तर प्रदेश के प्रवासी नागरिक हैं, उन्हें प्रदेश में घूमने के लिए प्रेरित करें। इसके लिए शॉपिंग फेस्टिवल, हेरिटेज टूर, गोशाला, टेंपल आदि का दर्शन कराएं। स्थानीय कारीगरों, स्वयं सहायता समूहों, स्थानीय उद्यमियों द्वारा निर्मित उत्पादों के प्रयोग को बढ़ावा दें। 
त्योहारों, शादियों समेत विभिन्न आयोजनों में भारत में बने उपहारों, उत्पादों, हस्तशिल्प सामग्रियों को बढ़ावा दें। राज्य सरकार की ओऱ से ओडीओपी तथा जीआई टैग प्राप्त उत्पादों को उपहार के रूप में दिया जाए। स्वदेशी को बढ़ावा दिया जाए। 

खाद्य तेल के उपयोग में कमी लाने की अपील
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से खाद्य तेल के उपयोग में कमी लाने का आग्रह किया। स्वास्थ्य, घरेलू बचत व आयात पर निर्भरता कम करने के लिए यह कदम जरूरी है। नाट्य श्रृंखलाओं के जरिए लोगों को जागरूक करें। 

स्वास्थ्य विभाग पोषण जागरूकता शिविर लगाए। इस संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जाए। स्कूलों, कॉलेजों, जिला, निजी अस्पतालों, मेडिकल कॉलेज, सरकारी कैंटीन, मिड डे मील, जेल, छात्रावास, पुलिस मेस आदि में भी खाद्य सामग्रियों में तेल के कम प्रयोग पर जोर दिया। स्थानीय स्तर पर प्रशासनिक अधिकारी होटल, हलवाई, रेस्तरां, ढाबा, स्ट्रीट फूड आदि के यूनियन के साथ संवाद स्थापित कर कम तेल वाले खाद्य पदाथों को बढ़ावा देने पर जोर दें। 

सोने की अनावश्यक खरीद से बचने का आग्रह
सीएम ने कृषि विभाग को नेचुरल फॉर्मिंग को बढ़ावा देने के निर्देश दिया। प्रदेश की गोशालाओं में 14-15 लाख गोवंश हैं, इनके गोबर का भी उपयोग किया जाए। सीएम ने फॉर्मर रजिस्ट्री पर विशेष जोर दिया। सीएम ने सोने की अनावश्यक खरीद से बचने का आग्रह किया। कहा कि प्रशासन स्थानीय ज्वेलर्स एसोसिएशन, व्यापारियों आदि के साथ भी बैठक कर उनकी चिंताओं को दूर करे। 

प्रदेश में पीएनजी नेटवर्क का मिशन मोड पर विस्तार करें। इसके कनेक्शन को बढ़ाने पर जोर दें। सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन के साथ भी बैठक करें। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को भी प्रोत्साहित करें। इसके जरिए रूफटॉप सोलर को अपनाए जाने के लिए लोगों को प्रेरित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed