फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cm yogi criticized terrorist attack on amarnath devotees

यूपी के सीएम बोले- अमरनाथ हमला कायराना, सावन को देखते हुए जारी किया अलर्ट

Tue, 11 Jul 2017 02:08 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 11 Jul 2017 02:08 PM IST
विज्ञापन
cm yogi criticized terrorist attack on amarnath devotees
yogi adityanath - फोटो : अमर उजाला
यूपी के सीएम योगी आद‌ित्यनाथ ने अमरनाथ हमले की निंदा की। उन्होंने कहा, ये घटना अनंतनाग के पास घटित हुई है। हम लोग इस घटना की पुरजोर निंदा करते हैं और आतंकवाद के खिलाफ इस लड़ाई में हम सबको अपना योगदान देकर इसे सफल बनाना चाह‌िए। इस हमले में 7 श्रद्धालुओं के मारे जाने की सूचना है।
विज्ञापन


योगी ने कहा, प्रधानमंत्री ने इस पूरी घटना की समीक्षा खुद की है और सभी को सुरक्षा देने की हिदायत दी है। ये एक कायराना कृत्य है और सारे देश को इसकी निंदा पुरजोर तरीके से करनी चाह‌िए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, आतंकवाद के खिलाफ सभी को आवाज उठानी चाह‌िए। इस घटना के बाद हमने यूपी गृहमंत्रालय की बैठक की है। सावन का प‌वित्र महीना है इस दौरान यूपी में भी लाखों की संख्या में लाखों श्रद्धालुजन इस धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसको देखते हुए सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षा देने की व्यवस्था की है। हमने कांवड़ यात्रियों से भी अपील की है। ये देखा जाता है कि जहां भीड़-भाड़ होती है वहां शरारती तत्व लाभ उठाकर कोई भी समस्या पैदा कर सकते हैं। इसके ल‌िए अलर्ट जारी किया गया है। हमने दोनों तरफ से व्यवस्था की है। कांवड़ यात्रा में जाने वाले श्रद्धालुओं से भी कहा है कि क्या होना चाह‌िए या क्या नहीं वहीं ये भी व्यवस्था की गई है कि उनकी भावनाएं आहत न हों। सीएम के साथ नेता व‌िपक्ष रामगोव‌िंद ने भी कहा क‌ि दलगत राजनीत‌ि से ऊपर उठकर हमें आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed