फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cm yogi constituted Uttar Pradesh Subordinate Services Selection Commission

यूपी: 60 हजार से ज्यादा नौकरियों का रास्ता खुला, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग का हुआ गठन

Mon, 22 Jan 2018 12:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 22 Jan 2018 12:32 PM IST
विज्ञापन
cm yogi constituted Uttar Pradesh Subordinate Services Selection Commission
Demo Pic

सीएम योगी की मंजूरी के बाद सोमवार को मुख्य सचिव राजीव कुमार ने अधीनस्‍थ सेवा चयन बोर्ड का गठन कर दिया। अवकाश प्राप्त आईएएस अधिकारी चन्द्रभूषण पालीवाल को इसका अध्यक्ष बनाया गया है।

विज्ञापन


साफ छवि के चन्द्रभूषण पालीवाल सपा सरकार में नगर विकास के प्रमुख सचिव रह चुके हैं। आजम खां के चलते इन्हें वहां से हटाकर राजस्व परिषद भेज दिया गया ‌था। दो साल पहले वह रिटायर हुए थे। 
विज्ञापन


इनके अलावा हृदय नारायण राव, डॉ सीमा रानी, डॉ ओंकार प्रसाद मिश्र, अरुण कुमार और अशोक कुमार अग्रवाल को सदस्य नियुक्त किया गया है।

रविवार शाम बहुप्रतीक्षित अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के गठन के लिए अध्यक्ष व सदस्यों के नाम पर सीएम ने सहमति दी ‌‌थी। इसके साथ समूह ‘ग’ की भर्तियां शुरू करने का रास्ता साफ हो गया है। वर्तमान में प्रदेश में समूह ‘ग’ के करीब 60 हजार पद खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- यूपी पुलिस भर्ती: आवेदन के लिए ऑनलाइन पोर्टल खुला, ऐसे करें आवेदन

योगी सरकार के सत्ता में आने के बाद आयोग के तत्कालीन अध्यक्ष राज किशोर यादव व एक को छोड़ बाकी अन्य सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया था। उस समय आयोग में तमाम पदों के लिए इंटरव्यू हो रहे थे।


तभी से आयोग के पुनर्गठन का प्रस्ताव लंबित था। अध्यक्ष व सदस्य पदों के लिए बड़ी संख्या में अवकाश प्राप्त प्रशासनिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं व समाज के अन्य वर्ग से आवेदन आए थे।

आयोग के गठन की देरी की वजह से प्रदेश में जगह-जगह आंदोलन हो रहे थे। शनिवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह व मुख्यमंत्री वाराणसी गए तो वहां भी रिक्त आयोगों के गठन को लेकर आंदोलन हुए थे।

रविवार को लखनऊ लौटने के बाद मुख्यमंत्री ने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के गठन को मंजूरी दे दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed