{"_id":"6788cf3c9a92a04caf05f941","slug":"cm-yogi-congratulated-said-isro-s-success-is-a-big-leap-towards-space-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: सीएम योगी ने दी बधाई, बोले- इसरो की सफलता अंतरिक्ष की दिशा में लंबी छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सीएम योगी ने दी बधाई, बोले- इसरो की सफलता अंतरिक्ष की दिशा में लंबी छलांग
Thu, 16 Jan 2025 02:49 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 16 Jan 2025 02:49 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसरो को बधाई देते हुए कहा कि यह भारत के लिए गौरव का क्षण है। इसरो स्पेस डॉकिंग हासिल करने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाइजेशन (इसरो) को स्पेस डॉकिंग हासिल करने पर बधाई दी। सीएम ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि यह इसरो के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। यह देश (भारत) के लिए गौरव का क्षण है।
विज्ञापन
यह अंतरिक्ष क्षमताओं की दिशा में लंबी छलांग
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर स्पेस डॉकिंग हासिल करने पर टीम इसरो को बधाई दी। उन्होंने लिखा कि इस उपलब्धि के साथ टीम इसरो स्पेस डॉकिंग हासिल करने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया है। यह हमारी अंतरिक्ष क्षमताओं की दिशा में लंबी छलांग है। स्पेस डॉकिंग प्रक्रिया को काफी सतर्कता के साथ लॉन्च किया गया।
विज्ञापन
इसरो के प्रतिभाशाली वैज्ञानिकों के समर्पण व त्याग से मिली उपलब्धि
सीएम ने लिखा कि यह उपलब्धि भारत के लिए मील का पत्थर है। यह इसरो के प्रतिभाशाली वैज्ञानिकों के समर्पण और त्याग से संभव हो पाया है। यह उनकी विशेषज्ञता को भी प्रदर्शित करता है। यह भारत के लिए गौरव का क्षण है। जय हिंद! सीएम ने एक्स पर आगे लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने पिछले दशक में स्पेस टेक्नोलॉजी में अद्वितीय उपलब्धियां देखी हैं। भारत ग्रहों के बीच रिसर्च से लेकर रिकार्ड तोड़ने वाले उपग्रहों को लाॅन्च करने और आज की ऐतिहासिक स्पेस डॉकिंग सफलता हासिल करने के साथ स्पेस रिसर्च को आकार दे रहा है।
विज्ञापन