{"_id":"5bdb4233bdec2269827d4d4d","slug":"cm-yogi-conducted-video-conference-with-district-police-captain","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक जैसा जवाब सुन कप्तानों पर भड़के सीएम, खड़ाकर लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक जैसा जवाब सुन कप्तानों पर भड़के सीएम, खड़ाकर लगाई फटकार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 01 Nov 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
सीएम योगी
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कांफ्रेंसिंग कर प्रदेश के विभिन्न जिलों में हुई सनसनीखेज घटनाओं में पुलिस की नाकामी पर नाराजगी जताते हुए कई कप्तानों को आड़े हाथ लिया।
विज्ञापन
सीएम ने जहां राजधानी लखनऊ के साथ अमेठी, कन्नौज, जौनपुर व वाराणसी के कप्तानों को खड़ा कर उनसे जवाब मांगे, वहीं साफ-सफाई को लेकर फैजाबाद जिले के डीएम को फटकार लगाई। सीएम ने कहा पुलिस जनता की समस्याओं का समाधान नहीं कर रही है, इसीलिए लोग उच्च अधिकारियों के पास पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने बृहस्पतिवार को प्रदेश के पुलिस व प्रशासनिक अफसरों को वीडियो कांफ्रेंसिंग कर निर्देश दिए। प्रदेश के विभिन्न जिलों में पिछले कुछ दिनों के दौरान हुई सनसनीखेज वारदातों और उसका खुलासा करने में पुलिस की अभी तक की नाकामी पर मुख्यमंत्री के तेवर तल्ख थे।
विज्ञापन
उन्होंने कानून-व्यवस्था व अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी पुलिसिंग करते की ताकीद करते हुए राजधानी लखनऊ के साथ ही अमेठी, कन्नौज, जौनपुर और वाराणसी के कप्तानों को खड़ा कर उनसे उनके यहां पिछले दिनों हुई वारदातों पर जवाब मांगा। जब सभी ने यह कहा कि टीम लगाई गई है और जल्द अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा तो सीएम नाराज हो गए।
उन्होंने कहा सब एक ही जवाब दे रहे हैं पर हो कुछ नहीं रहा है। मुख्यमंत्री ने इन अफसरों से कहा कि अपराधियों को जल्द दबोचा जाए। उन्होंने लखनऊ के एसएसपी से पूछा एस साथ 15 सिपाहियों को छुट्टी देने वाले विभूतिखंड के इंस्पेक्टर को निंलबित क्यों नहीं किया। गौरतलब है कि विभूतिखंड में पिछले दिनों बदमाशों ने दिन-दहाड़े पेट्रोल पंप के एक कैशियर की हत्या कर दस लाख रुपये लूट लिए थे।
इसके साथ ही सीएम ने पुलिस अफसरों पर नाराजगी जताई कि पुलिस जनता की समस्याओं का समाधान नहीं कर रही है। सीएम ने कहा कि अगर लोगों की समस्या का समाधान सही तरह से हो रहा होता तो वे उच्च अधिकारियों का पास न जाते।
मुख्यमंत्री ने पुलिस अफसरों से कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावी गश्त कराई जाए। उन्होंने इस मौके पर फैजाबाद के जिलाधिकारी को भी आड़े हाथ लिया। सीएम ने कहा कि अगर साफ-सफाई व्यवस्था सही होती तो मुख्य सचिव को फैजाबाद न जाना पड़ता।
उन्होंने डीएम फैजाबाद से कहा कि उन्हें स्वत: स्फूर्त तरीके से काम करना चाहिए। वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान मुख्यमंत्री ने नगर आयुक्तों को भी सख्त लहजे में साफ-सफाई आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पुलिस अफसरों को दीपावली व छठ के त्यौहारों के दौरान विशेष सतर्कता बरतने को कहा। उन्होंने कहा कि त्यौहारों के दौरान महिलाओं के साथ छेड़खानी की घटना न होने पाए और पटाखों को लेकर सर्वोच्च अदालत के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा।
सीएम ने नगर आयुक्तों को कहा कि वे साफ-सफाई की व्यवस्था के साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि छुट्टा जानवर सड़कों पर न घूमें।