फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi conducted aerial survey of wolf-infested area in Bahraich said, If you don't catch them, shoot them

UP: CM योगी ने बहराइच में भेड़िया प्रभावित क्षेत्र का किया हवाई सर्वेक्षण, बोले- पकड़ में न आए तो मार दें गोली

Sat, 27 Sep 2025 04:43 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 27 Sep 2025 04:43 PM IST
सार

सीएम योगी ने बहराइच में भेड़िया प्रभावित क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण किया। उन्होंने पीड़ित परिवारों को राहत किट प्रदान की। वन विभाग की टीम को निर्देशित किया कि भेड़िया पकड़ में न आए तो गोली चला दें। 

विज्ञापन
CM Yogi conducted aerial survey of wolf-infested area in Bahraich said, If you don't catch them, shoot them
पीड़ित परिवारों को राहत किट देते सीएम योगी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को बहराइच के भेड़िया प्रभावित मंझारा तौकली गांव के गांधी बाजार पहुंचे। यहां उन्होंने हवाई सर्वेक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जंगल में भेड़िये जैसे दो जानवर भागते हुए देखे जाने की पुष्टि की। कहा कि वन विभाग पहले भेड़ियों को पकड़ने की कोशिश करे। लेकिन, यदि पकड़ में न आएं तो उनकी सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए गोली मारने में कोई कोताही न बरतें।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने 10 मिनट का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके बाद भेड़िये के हमले से प्रभावित 16 परिवारों को राहत किट प्रदान की। ग्रामीणों से बातचीत की। मृत बच्चों के परिजनों को सांत्वना देते हुए परिजनों को पांच लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने की बात कही।
विज्ञापन


सीएम योगी ने कहा कि बाढ़ के दौरान भेड़िया क्षेत्र में आ गए हैं। अब आबादी पर हमला कर रहे हैं। इसलिए जरूरी है कि प्राथमिकता जनता की सुरक्षा की हो। प्रशासन को निर्देशित किया कि जिन ग्रामीणों के पास अभी पक्के मकान नहीं हैं, उन्हें पक्का घर मुहैया कराया जाए। साथ ही जिन घरों में दरवाज़े नहीं हैं, वहां दरवाज़े लगवाये जाएं। शौचालय का निर्माण कराया जाए, ताकि लोग सुरक्षित रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सभी लोग वन और प्रशासनिक अधिकारियों का सहयोग करें- सीएम

इस दौरान मंच पर वन मंत्री अरुण कुमार, जिले के विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी मौजूदगी दर्ज कराई। मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वन और प्रशासनिक अधिकारियों को सहयोग दें। ताकि, भेड़ियों का पता लगाकर और आवश्यक कदम उठाकर लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed